{"_id":"5df4c5b68ebc3e87eb43c839","slug":"fadnavis-varsha-night-club-gang-plotted-against-bjp-mass-anil-gote","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी भाजपा नेता का दावा, फडणवीस का 'वर्षा नाइट क्लब गैंग' रचता था साजिशें ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बागी भाजपा नेता का दावा, फडणवीस का 'वर्षा नाइट क्लब गैंग' रचता था साजिशें
Sat, 14 Dec 2019 04:51 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 14 Dec 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में बागी भाजपा नेताओं के बयानों से सियासी हलचल लगातार बढ़ रही है। अब पूर्व भाजपा विधायक अनिल गोटे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गोटे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके वर्षा नाइट क्लब गैंग ने एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे जैसे भाजपा के जनाधार वाले नेताओं के खिलाफ साजिश रचता था। बता दें कि वर्षा पूर्व सीएम फडणवीस का आधिकारिक आवास रहा है।
हाल ही में एनसीपी में शामिल होने वाले गोटे ने कहा कि साजिश का अड्डा वर्षा नाइट क्लब है। गोटे ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के एक समूह ने, जिसमें पूर्व मंत्री गिरीश महाजन भी शामिल थे, रोजाना रात को वर्षा में फडणवीस से मिलते थे और जनाधार वाले नेताओं के खिलाफ साजिशें रचते थे। वर्षा नाइट क्लब की साजिशों से तंग आकर ही मैंने एनसीपी में शामिल होने का फैसला किया।
उनका ये बयान ऐसे समय पर आया है जब भाजपा नेता पंकजा मुंडे और एकनाथ खडसे ने फडणवीस का नाम लिए बिना उनके खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है।
खडसे ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कुछ नेताओं ने जलगांव से उम्मीदवार उनकी बेटी रोहिणी और बीड से उम्मीदवार पंकजा मुंडे की हार में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार सभी नेताओं के नाम के साथ सबूत देने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
2014 से 2019 तक धुले से भाजपा के विधायक रहे अनिल गोटे विधानसभा चुनाव 2019 से पहले पार्टी छोड़ दी थी। 12 दिसंबर को ही उन्होंने एनसीपी का दामन थामा जो महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार में सहयोगी है।