फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis says Collapsed statue of Shivaji Maharaj was built by Navy govt to install bigger one there

Maharashtra: शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने पर न हो सियासत, फडणवीस बोले- राज्य सरकार बनवाएगी बड़ी मूर्ति

Tue, 27 Aug 2024 04:58 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 27 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

विज्ञापन
Fadnavis says Collapsed statue of Shivaji Maharaj was built by Navy govt to install bigger one there
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और सिंधु दुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा। - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रतिमा का निर्माण नौसेना ने किया था। अब उसी स्थान पर राज्य सरकार मराठा योद्धा कर बड़ी प्रतिमा स्थापित कराएगी। प्रतिमा का ढहना दुखद है। इस मु्द्दे पर सियासत न की जाए। 

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि प्रतिमा का निर्माण राज्य सरकार नहीं नौसेना ने किया था। मुझे लगता है कि इसको बनाते समय जिम्मेदारों ने उच्च हवा की गति जैसे अहम स्थानीय कारकों की अनदेखी की होगी। वहीं इसमें उपयोग किए गए लोहे की गुणवत्ता के चलते समुद्री हवाओं के संपर्क में आने से प्रतिमा में जंग लगने की संभावना बढ़ गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या मूर्ति के निर्माताओं ने इसे बनाने से पहले सभी कारकों को समझा था?
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रतिमा के ढहने की जांच चल रही है। उसी स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक बड़ी प्रतिमा बनाने का हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का गिरना दर्दनाक है, लेकिन इस पर विपक्षी दलों का रुख सही नहीं है। इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य की शिंदे सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया था कि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण प्रतिमा ढह गई।


मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed