Fact Check: 'कोरोना वायरस से संक्रमित हैं गृह मंत्री अमित शाह', जानिए इस वायरल खबर का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की आंच अब देश के गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच गई है। इन दिनों धड़ल्ले से एक मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वायरल हो रही तस्वीर में एक न्यूज चैनल के हवाले से ये दावा किया जा रहा है।
जैसे ही गृह मंत्री के Covid-19 होने की खबर लोगों तक पहुंची, मिनटों में फॉरवर्ड की जाने लगी। इसके बाद यूजर्स ने अमित शाह के जल्द ठीक होने प्रार्थना शुरू कर दी। बिना ये सोचे कि क्या वायरल हो रही खबर तथ्य के हिसाब से सही है। किसी ने इसपर ध्यान ही नहीं दिया कि सरकार की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं वायरल हो रही इस खबर का असली सच।
सच- जब इस खबर का सच जानने की कोशिश की गई तो हमने पाया कि ये तस्वीर फोटोशॉप करके तैयार की गई है। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी इस दावे को झूठ बताया है। अमित शाह बिल्कुल ठीक हैं। बीते रोज अमित शाह की दीप जलाते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। पड़ताल में ये पोस्ट गलत साबित होती है।
A morphed image being shared on social media cites a prominent Hindi news channel claiming Union Home Minister @amitshah has been infected with #COVID19
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 5, 2020
The image is #Fake and aims to spread confusion. Please do not share or forward it. pic.twitter.com/3evj8DFUiA
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 लाख पार कर गई है। वहीं भारत में संक्रमितों की संख्या 4421 पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 114 पहुंच गया है। दुनिया में 275,883 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं। हालांकि अब तक इसकी कोई दवाई नहीं बन पाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.