फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   facebook security lapse terrorist eye on moderater leak profiles

अपने ही कर्मियों के अकॉउंट की सुरक्षा में नाकाम रहा फेसबुक, आतंकियों के हाथ लगी निजी सूचनाएं

Fri, 16 Jun 2017 11:12 PM IST
amaruajala.com. अरविंद कुमार
amaruajala.com. अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
facebook security lapse terrorist eye on moderater leak profiles
फेसबुक - फोटो : dailymail

फेसबुक अकाउंट की निजता और सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है। इस लापरवाही के चलते फेसबुक के देशभर में एक हजार कंटेंट कर्मचारियों के प्रोफाइल लीक हो गए हैं। इस चूक से आतंकी संगठन आईएसआईएसआई की इन कर्मचारियों पर पैनी नजर है जिसकी वजह से इन कर्मचारियों की जान खतरे में पड़ गई है। द गार्डियन को सबसे पहले फेसबुक प्रोफाइल की सुरक्षा में सेंध लगने का पता चला। बता दें कि फेसबुक के पास कई कंटेंट नियत्रंक हैं जिनका काम फेसबुक पर यौन सामग्री, अप्रिय भाषण और आतंकवादी प्रचार आदि का मूल्याकंन करना होता है।  

विज्ञापन


फेसबुक ने भी अपने बयान में सुरक्षा में सेंध लगने की बात की पुष्टि कर दी है और कहा कि इसे रोकने और बचने के लिए परिवर्तन किए जा रहे हैं। बता दें कि 22 विभागों के 1000 कर्मचारी अकाउंट लीक होने से प्रभावित हुए हैं। इन मॉडरेटर्स के प्रोफाइल उन समूहों में भी दिखाई दिए है जिनके एडमिन को हटा दिया गया है। इसका मतलब ये है कि प्रभावित होने वालों के प्रोफाइल बाकी के बचे लोग भी देख सकते हैं। लेकिन सबसे डराने वाली बात ये है कि इन कर्मचारियों के प्रोफाइल पर उन लोगों की भी नजरे पड़ गई जिनके आईएसआईएस हिजबुल और कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के साथ गुप्त रूप से लिंक हैं। 
विज्ञापन


फेसबुक प्रवक्ता ने कहा 'हम हम फेसबुक को सुरक्षित रखने वाले हर व्यकित की परवाह करते हैं। जैसे ही हमे इस बारे में पता चला हमने इस समस्या को सुलझाने का काम किया और जो भी  हुआ उसकी पूरी जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डबलिन में फेसबुक ऑफिस के 6 कर्मचारियों को इस घटना के बाद ज्यादा सुरक्षा दी गई है। खबर है कि इन 6 कर्मचारियों पर आतंकियों की नजर है। आतंकवादियों को उन कंटेट कर्मचारियों की तलाश है जो आतंक-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। लीक हुए प्रोफाइल में से इराक से एक कंटेट कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को भूमिगत कर लिया है। बता दें कि आईएसआईएस के खिलाफ करने वाले का सिर कलम कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed