डोनाल्ड ट्रंप पर एक मां की फेसबुक टिप्पणी हो रही है वायरल
- मुस्लिमों पर ट्रंप का बयान
- मां के किया फेसबुक पोस्ट
- स्कूली बच्चों पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे अरबपति डोनल्ड ट्रंप के बारे में किया गया एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई है।
एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला ने अपने तीसरे ग्रेड में पढ़ने वाले बच्चे के कथित तौर पर भेदभाव का शिकार होने के बारे में फेसबुक पर लिखा। महिला की पोस्ट को एक स्थानीय पत्रकार ने शेयर कर दिया जिसे अब तक करीब एक लाख बार शेयर किया जा चुका है।
अपनी पोस्ट में इस महिला ने लिखा, "ये उन लोगों के लिए है जो ये सोचते हैं कि ट्रंप जो...लफ्फाजी कर रहे हैं उससे कोई खतरा नहीं है। मुझे अभी मेरे बेटे की अध्यापिका ने फोन किया और बताया कि उसकी क्लास के दो बच्चे प्रवासी सहपाठियों के बारे में कह रहे हैं कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
मुस्लिमों पर दिया था विवादित बयान
महिला ने बताया, उन्होंने मेरे बेटे को क्लास में सबसे अलग किया और उन पर यह कहकर हंसे कि उन्हें अपने रंग की वजह से देश छोड़ना पड़ेगा। ये सब 2016 में फेयरफैक्स काउंटी की एक तीसरी क्लास में हुआ है।"
फेयरफैक्स काउंटी अमेरीका के वर्जीनिया प्रांत में हैं। डोनल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान मुसलमानों और प्रवासियों पर टिप्पणियां की हैं।
उन्होंने अमरीका में मुसलमानों के आने पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बयान दिया था जिसकी दुनियाभर में आलोचना हुई थी। अमेरीका को 'फिर से महान' बनाने की बात करने वाले डोनल्ड ट्रंप ने प्रवासियों पर भी कड़ा रुख अपनाया है।