कांग्रेस के 687 पेज हटाने के बाद पार्टी ने दिया जवाब, फेसबुक से मांगी पेजों की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने भारत में आम चुनावों से पहले बड़ा कदम उठाया है। फेसबुक ने दावा किया है कि उसने कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सैन्य कर्मचारियों से जुड़े हुए पेज और अकाउंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से इन पेजों को हटाने जानकारी दी गई है।
फेसबुक द्वारा यह बात सार्वजनिक करने के बाद अब कांग्रेस की ओर से बयान जारी किया गया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा कोई भी फेसबुक पेज डिलीट नहीं किया गया है। पार्टी ने कहा कि हमारे सत्यापित वॉलंटियरों द्वारा चलाए जा रहे सभी पेज भी सुरक्षित हैं। पार्टी ने कहा कि इस बीच हमने फेसबुक से कहा है कि वह हमें हटाए गए सभी पेज और अकाउंट की सूची उपलब्ध कराएं। हम फेसबुक के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
This is to clarify no official pages run by INC have been taken down. Additionally, all pages run by our verified volunteers are also unaffected.
विज्ञापन विज्ञापन
In the mean time, we are awaiting a response from Facebook to provide us a list of all pages/accounts that they have taken down. — Congress (@INCIndia) April 1, 2019
फेसबुक ने कहा कि उसने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट हटाए हैं। फेसबुक ने कहा कि उसने पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए हैं।
बता दें संभवत: पहली बार फेसबुक ने किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े पेजों को हटाया है। अपनी इस कार्रवाई पर फेसबुक ने साफ किया है कि इन पेजों को उनमें प्रकाशित सामग्री की बजाय उनके अप्रमाणिक जानकारी के चलते डिलीट किया गया है।
Reuters: Facebook says removing 687 pages, accounts linked to Congress party ahead of polls pic.twitter.com/sVjMe1I89V
— ANI (@ANI) April 1, 2019
Snapshots of Congress IT Cell linked Facebook pages that were shut down today for spreading misinformation and “coordinated inauthentic behaviour in India” according to FB Head of Cybersecurity Nathaniel Gleicher pic.twitter.com/x90ekmO5ZN
— ANI (@ANI) April 1, 2019
फेसबुक ने बताया कि उसने अपनी जांच में पाया है कि लोगों ने फेक अकाउंट्स बनाए और अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर कंटेंट को फैलाया और इसके जरिए लोगों से संपर्क बढ़ाने का काम किया। फेसबुक ने कहा कि इन फेक पेजों में स्थानीय समाचार के अलावा मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की जाती थी।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,
एक समाचार रिपोर्ट पर इस तरह त्वरित प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं होगा। पहले हम पूरे मामले को समझ लें, उसी के बाद कुछ कह सकेंगे। हो सकता है कि जिन फेसबुक पेज का जिक्र हो रहा है वो कांग्रेस से संबंधित ही न हों।
Manish Tewari, Congress on 'Facebook says removing 687 pages, accounts linked to Congress party ahead of polls': We don’t react to news reports which may just be coming in, we will have to check veracity of the report whether there are any Facebook pages which are linked to us... https://t.co/N2pUoD9Dti
— ANI (@ANI) April 1, 2019
मालूम हो कि इस बार 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं चुनावी नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।