हिजाब में सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंची कटरीना, चढ़ाई चादर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘बार बार देखो’ की बड़ी ओपनिंग के बाद उसकी सफलता के लिए अभिनेत्री कैटरीना कैफ फतेहपुर सीकरी हजरत शेख सलीम चिश्ती के दर पर मत्था टेकने पहुंचीं। वह दो सालों में यहां सातवीं बार आईं थीं।
इससे पहले इसी वर्ष सात फरवरी को फिल्म ‘फितूर’ की रिलीज से पहले उसकी सफलता के लिए मन्नत का धागा बांधा था। लेकिन फिल्म की नकारात्मक समीक्षा रही। 2014 में ‘बैंग बैंग’ और 2015 में ‘फैंटम’ फिल्में भी कमाल नहीं दिखा पाईं।
सफेद रंग के सलवार शूट और चेहरे पर हिजाब। सोमवार की सुबह करीब छह बजे फतेहपुर सीकरी में कैटरीना कैफ को देख कस्बे में हलचल मच गई।
मन्नत का धागा बांधा
अपने फैन से मिलने के बजाए वह सीधे हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचीं। यहां उन्होंने मन्नत का धागा खोला। दरगाह के सज्जादानशीं की ओर से सैफ फरीदी चिश्ती ने चादरपोशी के बाद जियारत कराई।
सैफ फरीदी चिश्ती के मुताबिक, कैटरीना ने फिल्म बार बार देखो की सफलता के लिए मन्नत का धागा बांधा। लगभग 45 मिनट बिताने के बाद उनको सैफ फरीदी चिश्ती ने तबर्रुकात भेंट कर विदा किया।