फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Face covered Katrina reached Tomb of Salim Chishti

हिजाब में सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंची कटरीना, चढ़ाई चादर

Mon, 12 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी Updated Mon, 12 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Face covered Katrina reached Tomb of Salim Chishti
हिजाब में कटरीना - फोटो : PTI

फिल्म ‘बार बार देखो’ की बड़ी ओपनिंग के बाद उसकी सफलता के लिए अभिनेत्री कैटरीना कैफ फतेहपुर सीकरी हजरत शेख सलीम चिश्ती के दर पर मत्था टेकने पहुंचीं। वह दो सालों में यहां सातवीं बार आईं थीं।

विज्ञापन


इससे पहले इसी वर्ष सात फरवरी को फिल्म ‘फितूर’ की रिलीज से पहले उसकी सफलता के लिए मन्नत का धागा बांधा था। लेकिन फिल्म की नकारात्मक समीक्षा रही। 2014 में ‘बैंग बैंग’ और 2015 में ‘फैंटम’ फिल्में भी कमाल नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन


सफेद रंग के सलवार शूट और चेहरे पर हिजाब। सोमवार की सुबह करीब छह बजे फतेहपुर सीकरी में कैटरीना कैफ को देख कस्बे में हलचल मच गई।

मन्नत का धागा बांधा

Face covered Katrina reached Tomb of Salim Chishti
हिजाब में कटरीना - फोटो : PTI

अपने  फैन से मिलने के बजाए वह सीधे हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचीं। यहां उन्होंने मन्नत का धागा खोला। दरगाह के सज्जादानशीं की ओर से सैफ फरीदी चिश्ती ने चादरपोशी के बाद जियारत कराई।

सैफ फरीदी चिश्ती के मुताबिक, कैटरीना ने फिल्म बार बार देखो की सफलता के लिए मन्नत का धागा बांधा। लगभग 45 मिनट बिताने के बाद उनको सैफ फरीदी चिश्ती ने तबर्रुकात भेंट कर विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed