{"_id":"6151388d8ebc3e0024643d2c","slug":"extortion-case-registered-by-thane-police-against-former-mumbai-police-commissioner-param-bir-singh-transferred-to-cid","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली कांड: परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे पुलिस में एक और मामला दर्ज, जांच के लिए केस सीआईडी को ट्रांसफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वसूली कांड: परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे पुलिस में एक और मामला दर्ज, जांच के लिए केस सीआईडी को ट्रांसफर
Mon, 27 Sep 2021 08:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:50 AM IST
सार
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और वसूली के कई मामले दर्ज हैं । आयोग के सामने पेश नहीं होने पर परमबीर सिंह के खिलाफ दो जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं। परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ वसूली करने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में देशमुख को मंत्री पद भी गंवना पड़ा था। वहीं कोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन
परमबीर सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी पराग मानेरे, बिल्डर संजय पुनामिया, व्यवसायी सुनील जैन और एक मनोज घाटकर और तीन अधिकारियों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे पहले मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआप सीआईडी को जांच के लिए सौंपी गई थी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडेय ने राज्य सरकार से पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह और 25 अन्य पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की सिफारिश की है। परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। दो मामलों में एसीबी उनके खिलाफ जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
परमबीर सिंह समेत 25 अफसरों को सस्पेंड करने की मांग
वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि डीजीपी द्वारा ये प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, सरकार की ओर से इसे वापस भेज दिया गया है और कहा गया है कि जिन अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की गई है, उसमें अधिकांश के ऊपर कोर्ट में मामले चल रहे हैं। ऐसे में इस प्रस्ताव पर अभी फैसाल नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
4 मई से छुट्टी पर हैं परमबीर सिंह
सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर परमबीर सिंह 4 मई से छुट्टी पर हैं। 29 अगस्त तक उन्होंने दो बार छुट्टी को बढ़ाया भी है। हालांकि, बाद में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी, ना ही वे ड्यूटी पर वापस लौटे। अभी तक उनकी ओर से इसे लेकर कोई जवाब भी नहीं दिया गया है।
transferred to CID