फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bagmati Express train rams into goods train at Kavarapettai in Tamil Nadu, several injured news in hindi

Railways: तमिलनाडु में ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई; मैसूर से दरभंगा जा रही थी गाड़ी

Fri, 11 Oct 2024 09:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 11 Oct 2024 09:37 PM IST
सार

Railways: मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मौके पर बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Bagmati Express train rams into goods train at Kavarapettai in Tamil Nadu, several injured news in hindi
तमिलनाडु में ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई - फोटो : PTI

विस्तार

मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (12578) तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। हादसे के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि वह लगातार बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नासर और जिला कलेक्टर सहित अन्य सरकारी अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पर जाने का निर्देश दिया गया है। मंत्री एसएम नासर और अन्य अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने की घोषणा की।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आरएन सिंह ने हादसे के बारे में बताया कि जब कर्नाटक के मैसूर से बिहार के दरभंगा तक जाने वाली बागमती एक्सप्रेस ट्रेन का रूट- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के रास्ते निर्धारित है। शुक्रवार को जब ट्रेन कवरैपेट्टई स्टेशन से गुज़र रही थी, उसी समय एक मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी थी। उसे प्राथमिकता दी गई। बागमती एक्सप्रेस को बिना रुके मुख्य लाइन से गुजरना था, क्योंकि इस स्टेशन पर निर्धारित स्टॉप नहीं है। मुख्य लाइन के लिए सिग्नल भी दिए जा चुके थे। हालांकि, मुख्य लाइन के लिए सिग्नल होने के बावजूद, ट्रेन लूप लाइन में घुस गई, जो असामान्य घटना है। लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से पीछे से टकराने के बाद इंजन समेत 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के रूट किए गए परिवर्तित
  • 12621 चेन्नई नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 13352 एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस 18190 एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस
  • 12664 तिरुचिरापल्ली हावड़ा एक्सप्रेस
  • 07696 रामागुंडम सिकंदराबाद स्पेशल
  • 06063 कोयंबटूर धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी
  • 13351 धनबाद अलप्पुषा़ एक्सप्रेस
  • 02122 जबलपुर मदुरई एक्सप्रेस
पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री
हादसे के बाद तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने शोक प्रकट किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ पीड़ितों से अस्पताल जाकर मुलाकात की और राहत और बचाव कार्यों से जुड़े अहम दिशा-निर्देश भी दिए।


घायलों का सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में इलाज
ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का इलाज चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग में इलाज चल रहा है। पीड़ितों से मिलने पहुंचे उदयनिधि स्टालिन ने डॉक्टरों से भी बातचीत कर पीड़ितों के इलाज और उनके ठीक होने में लगने वाले समय के बारे में जानकारी ली।

सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में करीब 8.30 बजे कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर पीछे से मालगाड़ी से टकरा गई। कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायल यात्रियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बंद है। चेन्नई से विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेन रद्द करनी पड़ी
दक्षिण रेलवे ने बताया कि हादसे के बाद डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से चलकर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा तक जाने वाली ट्रेन नंबर 12077 जन शताब्दी एक्सप्रेस और इसी रूट पर वापसी की यात्रा वाली ट्रेन नंबर 12078 एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, ट्रेन के इंजन से 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, कोई हताहत नहीं, कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हादसे के बाद चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल को रवाना किया गया। जीएम साउथर्न रेलवे डीआरएम चेन्नई डिवीजन और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर जा रहे हैं।

चेन्नई डिवीजन में हेल्पलाइन नंबर
04425354151
04424354995
 
 

रेलवे पुलिस के अनुसार टक्कर की वजह से इंजन के बगल में खड़ी पार्सल वैन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
हादसे के बाद पटरी से उतरे ट्रेन के कई कोच
रेलवे पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के कम से कम दो कोच पटरी से उतर गए हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक गार्ड और ड्राइवर सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं।
 

रेल हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं इस घटना के बाद यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। परिजन 04425354151, 04424354995 पर फोन कर घटना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
 
 
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed