{"_id":"63f8acfc76635f92e705a875","slug":"expectation-of-major-recession-is-less-but-challenges-remain-shashikanta-das-said-in-g20-meeting-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: बड़ी मंदी की उम्मीद कम, लेकिन चुनौतियां बरकरार...जी 20 बैठक में बोले शशिकांत दास","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: बड़ी मंदी की उम्मीद कम, लेकिन चुनौतियां बरकरार...जी 20 बैठक में बोले शशिकांत दास
Fri, 24 Feb 2023 05:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:57 PM IST
सार
आरबीआई गवर्नर ने कहा, हमारे सामने अभी भी कई चुनौतियां बरकरार हैं। जिनमें क्लाइमेट चेंज, वित्तीय स्थिरता और ऋण संकट प्रमुख है। हमें इन खतरों से मिलकर निपटना होगा।
विज्ञापन
शशिकांत दास
- फोटो : ANI
विस्तार
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण में हाल के महीनों में सुधार हुआ है। यह बात उन्होंने जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (FMCBG) की बैठक के उद्घाटन सत्र में कही। उन्होंने कहा, इस बात की उम्मीद की जा रही है दुनिया को एक बड़ी मंदी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि विकास दर धीमी होगी और एक छोटी मंदी आएगी।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर ने कहा, हमारे सामने अभी भी कई चुनौतियां बरकरार हैं। जिनमें क्लाइमेट चेंज, वित्तीय स्थिरता और ऋण संकट प्रमुख है। हमें इन खतरों से मिलकर निपटना होगा और समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा, हमें वैश्विक आर्थिक सहयोग के लिए मजबूत टिकाऊ पथ स्थापित करना होगा।
विज्ञापन
परिवर्तनकारी यात्रा के लिए तैयार जी 20
दास ने कहा, जी 20 एक परिवर्तनकारी यात्रा के लिए तैयार है और हमारा यह प्रयास जी 20 में एक बहुपक्षीय मंच के रूप में एक अटूट विश्वास को लुभाने का होगा। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सितारमन ने कहा कि जी 20 के तहत होने वाली चर्चाएं वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने पर केंद्रित होंगी। यह G20 देश की जरूरतों और परिस्थितियों का सम्मान करते हुए सदस्यों की पूरक ताकत का लाभ उठाकर दुनिया भर में जीवन को बदल सकता है।
विज्ञापन