अगर टीवी पर एग्जिट पोल नतीजे देखने से चूक गए हैं तो यहां पढ़ लीजिए पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश का एग्जिट पोल
इस राज्य के एग्जिट पोल में अधिकतर एजेंसियों ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया। हालांकि एबीपी-सीएसडीएस ने कांग्रेस को बहुमत दिया। इसने भाजपा को 94 और कांग्रेस को 126 सीटें दीं। वहीं, टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक, भाजपा को 126, कांग्रेस 89 और अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं। न्यूज नेशन ने भाजपा को 108-112 सीटें, कांग्रेस को 105-109 सीटें और अन्य को 11-15 सीटें मिल रही हैं। न्यूज 24-पेस मीडिया के मुताबिक भाजपा 103 सीटें, कांग्रेस 115 सीटें, अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं। कुल मिलाकर यहां की तस्वीर बहुत साफ नहीं हो रही है। 11 दिसंबर को ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है। टक्कर कांटे की है और शिवराज का राज कायम रहेगा या महाराजा उनकी सत्ता को उखाड़ फेकेगा यह 11 दिसंबर को ही साफ होगा।
राजस्थान का एग्जिट पोल
इस प्रदेश में सभी एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा सरकारी की विदाई का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस यहां वापसी करती दिख रही है और वसुंधरा का राज खत्म होने की ओर है। चुनाव से पहले ही राजस्थान में कांग्रेस की हवा बनती दिख रही थी। यहां सत्ता विरोधी रुझान साफ नजर आ रहा था। यहां का सियासी मिजाज भी यही कहता है कि हर पांच साल बाद जनता सरकार बदल देती है।टाइम्स नाउ-सीएनएक्स
भाजपा 85कांग्रेस 105
अन्य 09
आज तक-एक्सिस माय इंडिया
भाजपा 63 सीटेंकांग्रेस 130 सीटें
अन्य 06 सीटें
रिपब्लिक-जन की बात
भाजपा 93 सीटेंकांग्रेस 91 सीटें
अन्य 15 सीटें
रिपब्लिक-सी वोटर
भाजपा 60 सीटेंकांग्रेस 137 सीटें
अन्य 02 सीटें
छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल
यहां अधिकतर एग्जिट पोल सर्वे रमन सिंह की अगुवाई में फिर से भाजपा सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो रमन सिंह एक तरह से इतिहास रच देंगे।टाइम्स नाउ- सीएनएक्स
भाजपा 46 सीटेंकांग्रेस 35 सीटें
बसपा 7 सीटें
अन्य 2 सीटें
न्यूज 24- पेस मीडिया
भाजपा 38 सीटेंकांग्रेस 48 सीटें
बसपा और जनता कांग्रेस 4सीटें
अन्य 2 सीेटें
एबीपी- सीएसडीएस
भाजपा 39कांग्रेस 46
अन्य 5
आजतक- एक्सिस माय इंडिया
कांग्रेस 55-65भाजपा 21-31
अन्य 4-8
जन की बात एजेंसी
भाजपा 44कांग्रेस 40
अन्य 6
न्यूज नेशन
भाजपा 38-42कांग्रेस 40-44
जेसीसी+ 4-8
अन्य 0-4
तेलंगाना एग्जिट पोल
तेलंगाना में तमाम एग्जिट ट्वीट बता रहे हैं कि यहां के सी राव की सरकार दोबारा आ सकती है। तकरीबन सभी एजेंसियों ने टीआरएस को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया है। भाजपा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं दिख रहा है। कांग्रेस टीडीपी गठबंधन भी के सी राव की सत्ता को चुनौती देता नहीं दिख रहा है। वह फिर से सरकार बनाते दिख रहे हैं। यानि समय से 9 महीने पहले चुनाव कराने का उनका फैसला सही साबित होता दिख रहा है।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स
टीआरएस 66कांग्रेस 37
भाजपा 7
अन्य 9
रिपब्लिक-जन की बात
टीआरएस 58कांग्रेस+टीडीपी 45
भाजपा 07
मिजोरम एग्जिट पोल
उत्तर पूर्व में मिजोरम ही अब इकलौता राज्य हैं जहां सालों से कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। लेकिन इस बार यहां कांग्रेस मुश्किल में फंसी दिख रही है। अमूमन सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस और एमएनफ के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है और एमएनएफ बढ़त पर नजर आ रही है।
प्रदेश में 28 नवंबर को सभी 40 सीटों पर मध्यप्रदेश के साथ विधानसभा चुनाव हुए थे।
रिपब्लिक टीवी-सी वोटर
कांग्रेस 14-18
मिजो नेशनल फ्रंट 16-20
जोरम पीपल्स मूवमेंट 3-7
अन्य 0-3
टाइम्स नाउ- सीएनएक्स
कांग्रेस 16
मिजो नेशनल फ्रंट 18
अन्य 6
न्यूज एक्स-नेता
कांग्रेस 15
मिजो नेशनल फ्रंट 19
अन्य 6
क्या कहते हैं एग्जिट पोल नतीजे?
एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला कड़ा रहा है। मध्यप्रदेश में ऊंट किस करवट बैठेगा ये कहना अब भी मुश्किल है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अधिकतर सर्वे भाजपा की वापसी का अनुमान जता रहे हैं। अगर एग्जिट पोल की मानें तो राजस्थान में वैसे ही नतीजे आते दिख रहे हैं जैसा कि पहले भी अनुमान जताया जा रहा था। यहां वसुंधरा सरकार की विदाई तय दिख रही है। वहीं, तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा को कुछ खास हासिल होता नहीं दिख रहा है। इसी तरह मिजोरम में कांग्रेस की वापसी पर संशय के बादल नजर आ रहे हैं और तेलंगाना में वह टीआरएस की सत्ता को चुनौती देती नहीं दिख रही।