{"_id":"5b3327a14f1c1bf16e8ba0f3","slug":"executive-director-of-lalit-hotel-keshav-suri-married-his-partner-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित होटल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने की अपने समलैंगिक पार्टनर से शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ललित होटल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने की अपने समलैंगिक पार्टनर से शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
भारत सहित दुनिया के कई देशों में धारा 377 को हटाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसके लिए एलजीबीटी समुदाय के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की हुई हैं। उनका कहना है कि ये धारा उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन करती है। जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार मांगा है। भारत में रहने वाले केशव सूरी (33) भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो इन अधिकारों के लिए अभियान चलाते रहे हैं।
विज्ञापन
केशव ललित होटल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं जिन्होंने अपने समलैंगिक पार्टनर साइरल एफ के साथ पैरिस में शादी कर ली है। केशव और साइरल बीते 10 सालों से दिल्ली स्थित उनके घर में लिव-इन में रह रहे थे। मंगलवार को हुई इस शादी की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की।
विज्ञापन
केशव भारत होटेल्स के मालिक और फाउंडर चेयरमैन दिवंगत होटेलियर ललित सूरी के बेटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा करते हुए कहा कि '10 साल हमने काफी तकलीफें झेलीं, मुझे बीते इन सालों के हर एक पल से प्यार है। अब मेरे साथ ऐसे ही 10 साल और चलो, मुझे पता है कि यह एक उत्पीड़न जैसा होगा लोकिन मैं हर एक सजा के लिए तैयार हूं।' इससे पहले उन्होंने अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी।
विज्ञापन
इस याचिका में उन्होंने कहा था कि वह एक गरिमामय जीवन जीने में असमर्थ हैं जहां वह अपनी मर्जी से अपना जीवनसाथी भी नहीं चुन सकते। उन्होंने कहा था कि वह अपने पसंद के पार्टनर के साथ रहना चाहते हैं जो कई सालों से उनके साथ है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उनकी याचिका को पांच हस्तियों द्वारा दायर याचिकाओं के साथ जोड़ा जाएगा। जिसके बाद उसे संविधान की बेंच के सामने रखा गया। बता दें साल 1860 में ब्रिटिश राज के अंतर्गत एलजीबीटी पर कानून बनाने के लिए सहमति हुई थी जिसे धारा 377 कहा जाता है।