{"_id":"583770b34f1c1b2c2513d2b1","slug":"exchanging-old-note-facility-ends-today-but-in-some-places-old-note-of-500-will-run-till-15-dec","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलना आज से बंद, 15 दिसंबर तक कुछ जगहों पर चलेंगे केवल 500 के नोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोट बदलना आज से बंद, 15 दिसंबर तक कुछ जगहों पर चलेंगे केवल 500 के नोट
अमर उजाला ब्यूरो/ एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को बैंक के सामने लगी लोगों की लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के कारण जनता को हो रही परेशानी और इसको लेकर विपक्ष के हमले झेल रही सरकार ने बृहस्पतिवार रात में एक बार फिर इससे जुड़े कई फैसलों में बदलाव कर दिया। अब शुक्रवार से बैंकों में 500 और 1000 रुपये के नोट नहीं बदले जाएंगे, वहीं कुछ आवश्यक सेवाओं में पुराने नोट को स्वीकार करने की अवधि अब 15 दिसंबर कर दी गई। लेकिन, इसमें अब केवल 500 रुपये के नोट स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह अब 1000 रुपये के नोट से आप कुछ नहीं खरीद सकेंगे। ये नोट केवल बैंक में जमा होंगे।
नोटबंदी के 16वें दिन भी स्थिति में उम्मीद के अनुरूप सुधार नहीं होने के कारण सरकार ने फैसलों में बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक अब बैंकों में चलन से बाहर किए गए 500 एवं 1000 रुपये के नोटों को काउंटर पर नहीं बदला जाएगा। इन्हें सिर्फ बैंक खाते में निर्धारित अवधि तक जमा कराया जा सकता है।
सरकार ने कहा है कि बैंक काउंटर पर नोट बदलवाने में कमी आने को देखते हुए इस सेवा को बंद करने का फैसला किया गया है। इसमें आगे यह भी कहा गया है कि इससे लोग अपने पुराने 500 और 1000 के नोट अपने खाते में जमा कराने को लेकर प्रेरित होंगे। इससे अभी तक बैंक खाता नहीं खुलवाने वाले लोगों को भी खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पुराने नोटों से मिलने वाली कुछ सेवाओं में कुछ नई सुविधाओं को जोड़ने के साथ इसकी अवधि को 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है, लेकिन इसके लिए भी सिर्फ 500 रुपये के नोट ही स्वीकार किए जाएंगे। बयान के मुताबिक, अब पुराने 500 रुपये के नोट से केंद्र, राज्य या स्थानीय निकाय के स्कूलों और कॉलेजों में फीस भी प्रति विद्यार्थी 2000 रुपये तक भरे जा सकेंगे। अब प्रीपेड मोबाइल को एक बार में पुराने 500 रुपये के नोट से अधिकतम 500 रुपये तक ही रिचार्ज किए जाएंगे। केंद्रीय भंडार या एनसीसीएफ जैसे उपभोक्ता सहकारी भंडारों से पुराने 500 के नोट से एक बार में सिर्फ 5000 रुपये तक की ही खरीदारी की जा सकेगी।
मंत्रालय ने कहा है कि यूटिलिटी बिल श्रेणी में 500 के नोट से अब सिर्फ बिजली और पानी के चालू महीने का बिल और बकाया ही भरे जा सकेंगे। यह सेवा केवल वैयक्तिक या घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर नोटबंदी की वजह से लगने वाली लंबी लाइनों का भी संज्ञान लिया है। 500 रुपये के पुराने नोट से आगामी तीन से 15 दिसंबर तक टोल शुल्क चुकाए जा सकेंगे। उससे पहले, दो दिसंबर 2016 तक टोल शुल्क पहले ही माफ किए जा चुके हैं। वित्त मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों को भी हर सप्ताह विदेशी मुद्रा से 5000 रुपये तक विनिमय की छूट दी है। इस बारे में उनके पासपोर्ट में आवश्यक एंट्री की जाएगी।
गौरतलब है कि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के साथ ही कुछ सेवाओं में पुराने नोट को स्वीकार किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से इस फैसले में कई बार बदलाव किया जा चुका है। बयान में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद की स्थितियों की सरकार लगातार समीक्षा कर रही है और इस बारे में उसे कई सुझाव भी मिल रहे हैं।

500 के पुराने नोट से किए जा सकेंगे ये काम

- केंद्र, राज्य या स्थानीय निकाय के स्कूलों और कॉलेजों में फीस प्रति विद्यार्थी 2000 रुपये तक भरे जाएंगे
- प्रीपेड मोबाइल को एक बार में अधिकतम 500 रुपये तक रिचार्ज किए जाएंगे
- केंद्रीय भंडार या एनसीसीएफ जैसे उपभोक्ता सहकारी भंडारों से अधिकतम 5000 रुपये की खरीदारी
- सिर्फ बिजली और पानी के चालू महीने का बिल और बकाया भरे जाएंगे
- आगामी तीन से 15 दिसंबर तक टोल शुल्क चुकाए जा सकेंगे
- इसके अलावा अस्पतालों, सार्वजनिक परिवहन, हवाई टिकट, मिल्क बूथ, श्मशान या कब्रिस्तान तथा पेट्रोल पंपों पर पुराने 500 के नोट पहले की तरह स्वीकार किए जाते रहेंगे
अब 2 दिसंबर तक एनएच पर टोल नहीं
नोटबंदी के कारण लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर लगने वाले टोल में छूट की सीमा बढ़ा दी है। अब दो दिसंबर तक इन राजमार्गों पर बिना टोल भुगतान के वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। इससे पहले, यह छूट 11 नवंबर तक के लिए दी गई थी और बाद में इसे बढ़ाकर 14 नवंबर, 18 नवंबर और फिर 24 नवंबर 2016 किया गया था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए टोल को अब आगामी दो दिसंबर की आधी रात तक निलंबित करने का फैसला किया गया है।
वोडाफोन एम-पैसा आउटलेट से भी नकद निकासी
डिजिटल वॉलेट वोडाफोन एम-पैसा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसके ग्राहक कंपनी के 1.2 लाख आउटलेट से नकदी की निकासी कर सकते हैं। वोडाफोन एम-पैसा के बिजनेस हेड सुरेश सेठी ने कहा कि उनके ग्राहकों को एमटीएम के बाहर लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत नहीं है। हमने 1.20 लाख एम-पैसा आउटलेट बनाने पर निवेश किया है। हमारे ग्राहक इनमें से किसी भी आउटलेट पर जाकर अपने डिजिटल वॉलेट से नकदी की निकासी के लिए वोडाफोन एम-पैसा के यूनीक कैश आउट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि इनमें से 56 फीसदी से अधिक आउटलेट ग्रामीण इलाकों में हैं।