फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Excessively high bids Railways cancels tenders for redevelopment of New Delhi Ahmedabad stations

Railways: नई दिल्ली और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए निविदाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया टेंडर

Thu, 04 May 2023 12:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 12:05 AM IST
सार

सितंबर 2022 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।

विज्ञापन
Excessively high bids Railways cancels tenders for redevelopment of New Delhi Ahmedabad stations
new delhi railway station

विस्तार

रेलवे ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अहमदाबाद स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए निविदाएं रद्द कर दी हैं। क्योंकि प्रस्तुत की गई बोलियां अनुमानित लागत की तुलना में अधिक थीं। जिसके बाद रेलवे ने यह फैसला किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि दोनों स्टेशनों के निविदा दस्तावेजों की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सबसे कम बोली लगाने वालों ने अनुमानित लागत से ज्यादा बोलीं लगाई। उसके बाद रेलवे के पास उन निविदाओं को खारिज कर उनकी समीक्षा करने का ही विकल्प बचा।
विज्ञापन


सितंबर 2022 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास के लिए 10000 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए 5000, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए 2000 और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के लिए 3000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए। भारतीय बुनियादी ढांचा प्रमुख लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 8740 करोड़ रुपये की बोली लगाई। यह उसकी सबसे कम बोली है। परियोजना के लिए रेलवे द्वारा अनुमानित लागत 5,000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए दिग्गज कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अनुमानित लागत 3000 करोड़ रुपये के मुकाबले 5355 करोड़ रुपये की बोली लगाई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता चाहते हैं और इसकी समीक्षा की जाएगी। जल्द ही इसके लिए नए टेंडर जारी किए जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed