फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-minister Ravindra Chavan is BJP's new Maharashtra chief News In Hindi

Maharashtra: पूर्व मंत्री रवीन्द्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष, सीएम देवेंद्र फडणवीस के हैं करीब

Tue, 01 Jul 2025 07:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 07:05 PM IST
सार

भाजपा ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और फडणवीस के करीबी नेता रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वे चंद्रशेखर बावनकुले की जगह लेंगे, जो अगस्त 2022 से इस पद पर थे। चव्हाण को पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया, जिसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की।

विज्ञापन
Ex-minister Ravindra Chavan is BJP's new Maharashtra chief News In Hindi
महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PT

विस्तार

भाजपा इन दिनों लगातार से कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर रही है। इसी सिलसिले में भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण का चयन किया। चव्हाण को भाजपा की एक बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक किरेन रिजिजू ने की। हालांकि चव्हाण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी भी माने जाते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि रवींद्र चव्हाण अब महाराष्ट्र बीजेपी के 12वें प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं और पार्टी का आगामी चुनावी मुकाबलों के लिए नेतृत्व करेंगे। वे जनवरी 2025 से वे महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। चव्हाण, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की जगह लेंगे, जो अगस्त 2022 से इस पद पर थे। 
विज्ञापन


कैसा रहा है चव्हाण का राजनीतिक सफर?
बात अगर चव्हाण की राजनीतिक सफर की करें तो लगातार चार बार ठाणे जिले की डोंबिवली विधानसभा सीट से विधायक चुने गए चव्हाण ने 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद 2007 में पहली बार क्ल्याण-डोंबिवली नगर निगम में पार्षद बने और बाद में स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे। वहीं 2009 से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने फडणवीस सरकार में राज्य मंत्री और बाद में शिंदे सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में काम किया। साथ ही वे वे पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग के संरक्षक मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MP: संघ प्रचारक सोनी की पैरवी से CM मोहन को मिला पसंद का अध्यक्ष, जाने खंडेलवाल के प्रदेशाध्यक्ष बनने की कहानी


क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष के तौर पर रवींद्र चव्हाण के नियुक्ति होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरी तरह से संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत हुआ है। सीएम ने कहा कि जल्दी ही मुंबई भाजपा के नए अध्यक्ष का चयन भी राज्य नेतृत्व की सलाह से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Banglore Stampede: कैट ने 11 लोगों की मौत के लिए आरसीबी को ठहराया जिम्मेदार, प्रथम दृष्टया में पाया दोषी

रवींद्र चव्हाण की पार्टी में भूमिका

गौरतलब है कि रवींद्र चव्हाण जनवरी 2024 से प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। वे पार्टी के संगठनात्मक कामों में दक्ष माने जाते हैं और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और कोंकण में भाजपा के विस्तार में उनकी बड़ी भूमिका रही है। चव्हाण की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब राज्य में आगामी नगर निगम चुनाव होने हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनका अनुभव और संगठन क्षमता बीजेपी को स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूती देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed