फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ex militant leader Daniel Borak joins bjp in tripura along with 29 other members

Tripura BJP: पूर्व उग्रवादी नेता डेनियल बोरक हुए भाजपा में शामिल, 29 अन्य सदस्यों ने भी ली पार्टी की सदस्यता

Sat, 10 Dec 2022 03:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 10 Dec 2022 03:33 PM IST
सार

भाजपा की आदिवासी शाखा जनजाति मोर्चा में शामिल  होने के मौके पर त्रिपुरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि डेनियल बोरक भाजपा में तब शामिल हुए हैं, जब जल्दी ही राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। 

विज्ञापन
ex militant leader Daniel Borak joins bjp in tripura along with 29 other members
डेनियल बोरक हुए भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उग्रवादी नेता डेनियल बोरक अपने समूह के 29 अन्य सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की आदिवासी शाखा जनजाति मोर्चा में शामिल  होने के मौके पर त्रिपुरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। उनके अलावा भाजपा की आदिवासी शाखा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिकास देबबर्मा और उपाध्यक्ष पाताल कन्या जमातिया भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि डेनियल बोरक भाजपा में तब शामिल हुए हैं, जब जल्दी ही राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। 

विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डेनियल ने कहा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा के काम से प्रेरित हैं। वे त्रिपुरा में आदिवासी लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रतिबंधित संगठन एनएलएफटी के पूर्व नेता डेनियल ने कहा कि वह एक एनजीओ त्रिपुरा यूनाइटेड इंडिजेनस रिटर्न्स पीपल काउंसिल (टीयूआईआरपीसी) के लिए काम कर रहे हैं, जो आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों, सहयोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए काम करता है। इस अवसर पर फणींद्रनाथ शर्मा और दीपक मजुमदार और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed