{"_id":"61c925d27b42f1708454ad31","slug":"ex-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-judicial-custody-to-end-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ वसूलीकांड: फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएंगे अनिल देशमुख, 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
100 करोड़ वसूलीकांड: फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएंगे अनिल देशमुख, 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई
Mon, 27 Dec 2021 08:02 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:02 AM IST
सार
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों से बार व रेस्तरां से हर महीने 100 करोड़ रुपये लेने को कहा था। केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय इन आरोपों की जांच में लगे हुए हैं। वर्तमान में वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
अनिल देशमुख
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
100 करोड़ रुपये वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। उनकी न्यायिक हिरासत आज ही खत्म हो रही थी। देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों चांदीवाल आयोग ने अनिल देशमुख पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एएनआई के अनुसार, चांदीवाल आयोग ने यह जुर्माना इसलिए लगाया कि अनिल देशमुख के वकील बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जिरह के लिए मौजूद नहीं थे। जुर्माना सीएम राहत कोष में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
100 करोड़ वसूली का टारगेट देने के आरोपों की जांच कर रहे सीबीआई और ईडी
इस साल मार्च में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री व राकापा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए चांदीवाल आयोग का गठन किया था। मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक पाए जाने के बाद मार्च में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों से बार व रेस्तरां से हर महीने 100 करोड़ रुपये लेने का टारगेट दिया गया था । केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय इन आरोपों की जांच में लगे हुए हैं।
विज्ञापन