फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EX IB chief Dineshwar Sharma will be the central government's interlocutor on kashmir issue

कश्मीर पर अटल की राह पर मोदी, शांति बहाली के लिए पूर्व IB चीफ दिनेश्वर शर्मा को बनाया वार्ताकार

Mon, 23 Oct 2017 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
EX IB chief Dineshwar Sharma will be the central government's interlocutor on kashmir issue
गृहमंत्री से मिले दिनेश्वर शर्मा - फोटो : ANI

कश्मीर में लंबे समय से बने गतिरोध के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर वहां बातचीत के जरिए मामले का हल निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसका जिम्मा सौंपा गया है पूर्व आईबी निदेशक दिनेश्वर शर्मा को। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि दिनेश्वर शर्मा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के राजनीतिक दलों के साथ ही स्‍थानीय संगठनों से बातचीत करेंगे। इसके लिए उन्हें पूरे अधिकार दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि केंद्र की ओर से पूर्व आईबी निदेशक दिनेश्वर शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कैबिनेट सचिव स्तर का दर्जा देते हुए बातचीत के लिए तमाम छूट दी गई है। वे जिससे चाहें बात करें, सरकार की ओर से इसकी पूरी स्वायत्ता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 'सरदार पटेल को न रोकते नेहरू तो आज कश्मीर समस्या नहीं होती'
 
राजनाथ बोले कि कश्मीर में लगातार बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की मांग उठ रही थी, इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंः हमारी गलती से कश्मीर मुद्दे पर पाक तीसरा पक्ष’ बन गया: यशवंत सिन्हा

गृहमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी भी इसी के पक्ष में थे और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से इस बात के संकेत भी दिए थे कि कश्मीर समस्या का हल इंसानियत और जम्हूरियत के जरिए ही निकाला जा सकता है।

मुख्यमंत्री महबूबा ने किया सरकार की पहल का स्वागत

EX IB chief Dineshwar Sharma will be the central government's interlocutor on kashmir issue
वहीं जम्‍मू-कश्मीर में दोबारा बातचीत शुरू करने की पहल का राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी स्वागत किया है। महबूबा ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'केंद्रीय सरकार की जम्मू एवं कश्मीर में हितधारकों के साथ निरंतर वार्ता के लिए वार्ताकार नियुक्त करने की पहल का स्वागत। महबूबा ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया। महबूबा ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की इस नीति के अनुसार है जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा था कि 'न गोली से न गाली से, कश्मीर समस्या  सुलझेगी केवल गले लगाने से।'
बता दें कि महबूबा मुफ्ती लगातार केंद्र सरकार से स्‍थानीय पक्षकारों से बातचीत करने की हिमायती रही हैं, इसके लिए वह लगातार केंद्रीय नेताओं से बातचीत करती रही हैं। उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद भी केंद्र सरकार के कश्मीर के नेताओं और संगठनों से बातचीत की मांग करते रहे हैं।

वहीं केंद्र द्वारा नियुक्त किए गए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने इसके लिए आभार जताया है। दिनेश्वर शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि 'यह एक बड़ी जिम्मेदारी है मैं उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed