अगस्ता घोटाला गंभीर अपराध, देश को शर्मिंदा किया: सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया कि अगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला एक गंभीर अपराध है जिसने देश को शर्मिंदा किया है। यदि मामले में लिप्त भारतीय वायु सेना के पूर्व अध्यक्ष एसपी त्यागी की जमानत रद नहीं की गई तो वे जांच को प्रभावित कर सकते है। सीबीआई ने हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क रखा।
न्यायमूर्ति आईएस मेहता के समक्ष सीबीआई की और से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क रखा कि त्यागी जमानत रद्द करने संबंधी याचिका पर सुनवाई में जानबूझ कर देरी कर रहे है। ऐसे में मामले की जल्द सुनवाई की जाए।
उन्होंने कहा इस मामले की जांच कई देशों में चल रही है। इस मामले में काफी लोग लिप्त है और त्यागी जमानत पर है। उनकी जमानत रद्द की जानी चाहिए, वरना जांच ठीक ढंग से नहीं हो पाएगी।
उन्होंने कहा जांच के लिए एक-एक दिन महत्वपूर्ण है, यह एक गंभीर अपराध है जिसने देश को शर्मिंदा किया है। यदि त्यागी की जमानत रद नहीं की गई तो वे जांच को प्रभावित कर सकते है। इसके अलावा मामले में लिप्त अन्य आरोपी भी सतर्क हो जाएगें।
वहीं दूसरी तरफ त्यागी की और से पेश अधिवक्ता ने कहा सीबीआई ने दो दिन पहले ही अपना जवाब दाखिल किया है और दो दिन के अवकाश के कारण उनको अपना पक्ष रखने के लिए समय प्रदान किया जाए। अदालत ने उनके तर्क को स्वीकार करते हुए सुनवाई 18 जनवरी तय कर दी।
क्या त्यागी की जमानत होगी रद?
71 वर्षीय त्यागी को सीबीआई ने 9 दिसंबर को संजीव त्यागी और गौतम खेतान को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि यूपीए-2 सरकार के कार्यकाल में ब्रिटेन स्थित अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद से संबंधित मामले में घोटाला किया था। त्यागी को ट्रायल कोर्ट ने 26 दिसंबर को जमानत दे दी थी।
सीबीआई ने इस निर्णय के हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए तर्क रखा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए त्यागी की जमानत रद की जाए। सीबीआई ने माना था कि इस मामले में प्राथमिकी वर्ष 2013 में दर्ज की गई थी लेकिन मूल जांच कुछ माह पूर्व ही शुरू की गई थी। सीबीआई ने कहा इस मामले में इसी कारण जल्द आरोपपत्र दायर किया गया ताकि आरोपी को जमानत न मिले।
एक तरफ सीबीआई ने त्यागी की जमानत रद करने के लिए याचिका दायर की है दूसरी तरफ ट्रायल कोर्ट ने मामले में सह आरोपी त्यागी के चचेरे भाई संजीव त्यागी और गौतम खेतान को भी 4 जनवरी को जमानत प्रदान कर दी।