फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex CM of Maharashtra will not contest Lok Sabha polls Again

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम चव्हाण नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Fri, 16 Nov 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 16 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Ex CM of Maharashtra will not contest Lok Sabha polls Again
ashok chavan - फोटो : ashok chavan
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके गृह जिले नांदेड के कांग्रेस नेता चाहते हैं कि चव्हाण लोकसभा की बजाय विधानसभा का चुनाव लडे़। जिससे वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बन सके। बृहस्पतिवार से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


इस दौरान चव्हाण ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों की स्थिति की जानकारी पार्टी नेताओं के सामने रखी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान नांदेड के कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अशोक चव्हाण को इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। इस बारे में पार्टी हाईकमान फैसला करे। फिलहाल, चव्हाण लोकसभा सदस्य हैं और उनकी पत्नी अमिता नांदेड की भोकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। चव्हाण 1999 व 2004 में मुखेड विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed