फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ex-Assam CM's daughter seen assaulting driver who drinks and harasses her In viral video

असम: पूर्व सीएम की बेटी ने ड्राइवर पर किया हमला, शराब पीकर परेशान करने का आरोप; सामने आया वीडियो

Mon, 03 Mar 2025 11:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 11:02 PM IST
सार

Assam: वीडियो राजधानी दिसपुर क्षेत्र में उच्च सुरक्षा वाले एमएलए हॉस्टल के परिसर में बनाया गया था, जहां अन्य कर्मचारी भी इस घटना को देख रहे थे। काश्यप का आरोप है कि यह ड्राइवर लंबे समय से उनके परिवार के साथ काम कर रहा था, लेकिन वह शराब पीकर उन्हें गालियां देता और अश्लील टिप्पणियां करता था।

विज्ञापन
ex-Assam CM's daughter seen assaulting driver who drinks and harasses her In viral video
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत की बेटी काश्यप महंत ने एक ड्राइवर पर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में उसके साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार कर रहा था। इस बारे में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आई। वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को घुटनों के बल नजर आ रहा है और महिला को उसे गालियां देते और चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


यह वीडियो राजधानी दिसपुर क्षेत्र में उच्च सुरक्षा वाले एमएलए हॉस्टल के परिसर में बनाया गया था, जहां अन्य कर्मचारी भी इस घटना को देख रहे थे। काश्यप का आरोप है कि यह ड्राइवर लंबे समय से उनके परिवार के साथ काम कर रहा था, लेकिन वह शराब पीकर उन्हें गालियां देता और अश्लील टिप्पणियां करता था। उन्होंने कहा, आज उसने हद पार कर दी जब वह हमारे घर के दरवाजे पर जोर-जोर से खटखटाने लगा। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में काश्यप ने पुलिस में शिकायत न दर्ज कराने का कारण बताते हुए कहा, ऐसे मामलों में अक्सर महिला पर ही उंगली उठाई जाती है। समाज का नजरिया बदलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ड्राइवर सरकारी नौकर था या निजी तौर पर रखा गया था। प्रफुल्ल कुमार महंत असम गण परिषद (एजीपी) के पूर्व अध्यक्ष और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री (1985-90 और 1996-2001) रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधायक नहीं हैं, लेकिन उन्हें एमएलए हॉस्टल में रहने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने महंत पर परिवार को अति-विशेषाधिकार देने का आरोप लगाया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि, ड्राइवर की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed