फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-AIADMK minister M Manikandan arrested for allegedly raping Malaysian woman

तमिलनाडु: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, अदालत ने खारिज कर दी थी अग्रिम जमानत की अर्जी

Sun, 20 Jun 2021 10:01 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 10:01 AM IST
सार

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एम मणिकनंदन पर विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप मेंं गिरफ्तार किया गया है। मणिकनंदन को बंगलूरू से धर दबोचा है। पूर्व मंत्री पर मलेशिया की महिला के साथ रेप और ऑबर्शन कराने का आरोप है। 

विज्ञापन
Ex-AIADMK minister M Manikandan arrested for allegedly raping Malaysian woman
पूर्व मंत्री एम मणिकनंदन गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एम मणिकनंदन को तमिल एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म के मामले में  गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई पुलिस ने पूर्व मंत्री मणिकनंदन को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है। पूर्व मंत्री मणिकनंदन पर मलेशियाई महिला जो तमिल फिल्म इंड्रस्टी में हीरोइन हैं उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके अलावा गर्भपात कराने और आपराधिक धमकी देने का भी आरोप है। तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि मद्रास हाई कोर्ट की तरफ से अग्रिम जमानत देने से इनकार करने के बाद से वो गिरफ्तारी से बच रहे थे।  इसी हफ्ते मणिकंदन की याचिका को खारिज करते हुए मद्रास हाई कोर्ट के जज अब्दुल कुद्दोस ने  कहा कि मामले की जांच प्राथमिक स्तर पर है और ऐसे में अग्रिम जमानत की याचिका योग्य नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने मई 2021 में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन पर चेन्नई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हीरोइन ने आरोप लगाया कि पिछले 5 सालों से मणिकंदन उनका यौन शोषण कर रहे थे। इसके अलावा शादी का झूठा झासा, गर्भपात कराने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी भी दी। यहां तक कि मलेशिया में रह रहे परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी।  पीड़ित ने ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। अभिनेत्री ये कहा था कि वह तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन के साथ 2017 से रिलेशनशिप में थीं। उस वक्त मणिकंदन सूचना और प्रद्यौगिकी मंत्री थे।

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एम मणिकनंदन पर विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप मेंं गिरफ्तार किया गया है। मणिकनंदन को बंगलूरू से धर दबोचा है। पूर्व मंत्री पर मलेशिया की महिला के साथ रेप और ऑबर्शन कराने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed