फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every adult in Goa, irrespective of Covid-19 status to be given Ivermectin drug, health minister Vishwajit Rane

दावा: गोवा में 18 साल से ऊपर वालों को दी जाएगी आईवरमेक्टिन दवा, मंत्री बोले- कम होगी मृत्यु दर

Tue, 11 May 2021 09:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 09:06 AM IST
सार

गोवा में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उपचार के लिए आईवरमेक्टिन दवा दी जाएगी। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि इससे मृत्यु दर में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Every adult in Goa, irrespective of Covid-19 status to be given Ivermectin drug, health minister Vishwajit Rane
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे

विस्तार

देश कोरोना वायरस की मार से जूझ रहा है। देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी रफ्तार पकड़ रही है। इस बीच, गोवा में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उपचार के लिए आईवरमेक्टिन दवा दी जाएगी। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि इससे मृत्यु दर में कमी आएगी। 

विज्ञापन


गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि ब्रिटेन, इटली, स्पेन और जापान के विशेषज्ञ पैनल ने कोरोना मरीजों इलाज में इस दवा के इस्तेमाल करने के बाद मृत्यु दर कमी और रिकवरी दर तेज होने का सफल परीक्षण किया है। इसके बाद हमने फैसला किया है कि 19 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उपचार के लिए आईवरमेक्टिन दवा दी जाएगी। आईवरमेक्टिन दवा गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वजीत राणे ने कहा कि मैंने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इस दवा के इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि आईवरमेक्टिन दवा से कोरोना संक्रमण को रोका नहीं जा सकेगा, लेकिन उसकी गंभीरता को कम करने में मदद मिलेगी। राणे ने कहा कि सभी जिलों, उप जिला के स्वास्थ्य केंद्रों पर आईवरमेक्टिन 12 एमजी की टैबलेट  मरीजों को दी जाएंगी।  

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा में सोमवार को 2,804 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 50 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,650 हो गई है, जबकि अब तक 1,729 लोगों की कोरोना से से जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed