फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Ethnic cleansing in Imphal Valley', claims Chidambaram; Central and state government surrounded fiercely

Manipur Violence: 'इंफाल घाटी में जातीय सफाया पूरा’, चिदंबरम का दावा; केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा

Sun, 03 Sep 2023 08:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 08:31 PM IST
सार

Manipur Violence: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को आरोप लगाया कि मणिपुर की इंफाल घाटी में 'जातीय सफाया पूरा हो गया है।' उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से ज्यादा ‘शर्मनाक’ कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन
'Ethnic cleansing in Imphal Valley', claims Chidambaram; Central and state government surrounded fiercely
पी चिदंबरम - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  पी. चिदंबरम ने रविवार को आरोप लगाया कि मणिपुर की इंफाल घाटी में 'जातीय सफाया पूरा हो गया है।' उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से ज्यादा ‘शर्मनाक’ कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन

 

उन्होंने मीडिया में आई उस खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया कि इंफाल से अंतिम पांच कुकी परिवारों को अधिकारियों ने उनके घरों से ‘जबरन हटा दिया।’ चिदंबरम ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इसका मतलब है कि इंफाल घाटी में जातीय सफाया पूरा हो गया है, जहां मेइती लोगों का दबदबा है।’’
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिदंबरम ने कहा, ‘‘एक राज्य सरकार ‘जातीय सफाए’ का नेतृत्व करती है और केंद्र सरकार का दावा है कि राज्य की सरकार संविधान के अनुसार चल रही है।’’ उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह भारत के अराजकता की दिशा में बढ़ने के नए निचले स्तर का प्रतीक है।’’
 

विज्ञापन

अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च आयोजित किए जाने के बाद मई की शुरुआत में मणिपुर में जातीय झड़पें हुईं, जिसमें 160 से अधिक लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
 

मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। नगा और कुकी 40 प्रतिशत से कुछ अधिक हैं और पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed