फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ethics committee divided on Mahua case Mahua Moitra Row

Mahua Moitra Row: महुआ मामले पर आचार समिति बंटी, अब बिना किसी को बुलाए सौंपेगी रिपोर्ट

Fri, 03 Nov 2023 06:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 06:06 AM IST
सार

लोकसभा एनेक्सी में हुई बैठक में पहले महुआ ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, विवाद का कारण निजी रिश्ते में आई खटास है। उन्होंने कारोबारी हीरानंदानी के साथ आईडी शेयर करने की बात स्वीकार की। हालांकि, उन्होंने कहा, इसके लिए उन्होंने किसी तरह की रिश्वत नहीं ली।

विज्ञापन
Ethics committee divided on Mahua case Mahua Moitra Row
Mahua Moitra - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में आचार समिति के सदस्य बैठक में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन और विरोध में बंट गए। महुआ से पूछताछ के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच शुरू हुई नोकझोंक हंगामे में बदल गई। विपक्ष ने समिति के सत्ता पक्ष के सदस्यों पर महुआ से आपत्तिजनक सवाल पूछने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। विवाद के बाद कमेटी ने अब बिना किसी को बुलाए लोकसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपने का फैसला किया है।

विज्ञापन

लोकसभा एनेक्सी में हुई बैठक में पहले महुआ ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, विवाद का कारण निजी रिश्ते में आई खटास है। उन्होंने कारोबारी हीरानंदानी के साथ आईडी शेयर करने की बात स्वीकार की। हालांकि, उन्होंने कहा, इसके लिए उन्होंने किसी तरह की रिश्वत नहीं ली। विपक्षी सदस्य बैठक में महुआ के पक्ष में दिखे। उन्होंने कहा, न तो रिश्वत लेने का सबूत है, न ही यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। महुआ ने शिकायतकर्ता जय अनंत देहाद्राई और दर्शन हीरानंदानी से सवाल-जवाब करने की मांग की। 

विज्ञापन

इन सवालों से शुरू हुआ हंगामा
कमेटी ने जब मोइत्रा से उनकी विदेश यात्राओं के बारे में सवाल पूछा, तब मामला बिगड़ गया। कमेटी ने पूछा कि विदेश यात्रा के दौरान वह किस होटल में रुकीं, किसने भुगतान किया, उनका वह निजी सचिव कौन था, जो उनकी जगह सवाल करता था? इन सवालों का सामना करने के बाद महुआ आक्रामक हो गईं। भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी के मुताबिक, महुआ ने कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। बसपा सांसद दानिश अली सहित कई सांसदों ने मेज पर मुक्का मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोभनीय व्यवहार
महुआ मोइत्रा ने कहा कि मेरे साथ अशोभनीय व अनैतिक व्यवहार किया गया। मुझसे पूछा गया कि रात में किससे बात करती हो? समिति मेरे निजी जीवन को मुद्दा बना रही है। इसलिए मैंने व कई सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया।

वे विवाद चाहते हैं...हम अपना काम करेंगे
विनोद सोनकर, अध्यक्ष, आचार समिति ने कहा कि विवाद खड़ा करने वाले कमेटी को काम नहीं करने देना चाहते। महुआ से जरूरी सवाल पूछे गए। हालांकि उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। कोई व्यक्तिगत सवाल नहीं था। वे चाहते हैं कि विवाद हो, जिससे कार्य प्रभावित हो, मगर ऐसा नहीं होगा। कमेटी अपना काम करेगी और स्पीकर को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।

अध्यक्ष को कहा-बेहूदा व बेशर्म
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने बताया, महुआ ने सवाल-जवाब के दौरान अध्यक्ष विनोद सोनकर के लिए बेहूदा व बेशर्म शब्द का इस्तेमाल किया। मोइत्रा से एक भी आपत्तिजनक प्रश्न नहीं पूछा गया। समिति में जब हीरानंदानी के हलफनामे पर सवाल शुरू हुए, बैठक का समय बढ़ाने की बात की। इस पर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मतदान की नौबत आ गई। समय बढ़ाने के खिलाफ पांच व समर्थन में दस वोट पड़े। इसके बाद माहौल खराब हुआ।

विपक्ष के सवाल
दानिश अली, गिरधारी यादव, एन उत्तम कुमार रेड्डी सहित कई विपक्षी सदस्यों ने महुआ का साथ दिया। पूछा, सवाल के लिए रिश्वत ली है, तो वह कहां है? यह राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कैसे है? लॉग-इन मेल और लॉग-इन पोर्टल अलग हैं, पोर्टल में सवाल डालने पर ओटीपी सांसद के फोन पर आता है। पोर्टल पर सिर्फ सवाल भेजे जाते हैं, कोई जानकारी नहीं ली जाती। इसे अपराध कैसे माना जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed