फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ethics Committee calls BJP MP Dubey Advocate Dehadrai for statement in complaint against Mahua Moitra

Mahua Moitra: आचार समिति के पास पहुंचा महुआ मोइत्रा का मामला, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को पेश होने का आदेश

Wed, 18 Oct 2023 03:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 18 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

मोइत्रा ने दुबे, देहाद्रई और कई सोशल मीडिया मंचों तथा मीडिया प्रतिष्ठानों को उनके खिलाफ कोई भी कथित फर्जी और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने, प्रसारित करने या प्रकाशित करने से रोकने का अनुरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
Ethics Committee calls BJP MP Dubey Advocate Dehadrai for statement in complaint against Mahua Moitra
Nishikant Dubey, Mahua Moitra - फोटो : Social Media

विस्तार

संसदीय समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई को 26 अक्तूबर को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी सांसद) महुआ मोइत्रा के खिलाफ सवाल पूछने के बदले धन लेने की शिकायत पर मौखिक साक्ष्य के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


सचिवालय के एक अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, "मुझे यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि आचार समिति ने उपरोक्त मामले में बृहस्पतिवार, 26 अक्टूबर, 2023 को व्यक्तिगत रूप से आपकी बात सुनने का फैसला किया है।"
विज्ञापन


दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के बदले एक उद्योगपति से ‘‘रिश्वत’’ लेने का आरोप लगाया है और बिरला से आग्रह किया है कि इन आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन किया जाए। मोइत्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि वह "लोकसभा अध्यक्ष द्वारा उनके (दुबे) खिलाफ लंबित आरोपों के निस्तारण के बाद अपने खिलाफ किसी भी कदम का स्वागत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोइत्रा ने दुबे, देहाद्रई और कई सोशल मीडिया मंचों तथा मीडिया प्रतिष्ठानों को उनके खिलाफ कोई भी कथित फर्जी और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने, प्रसारित करने या प्रकाशित करने से रोकने का अनुरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

दुबे ने बिरला को लिखे पत्र में वकील देहाद्रई से मिले पत्र का हवाला देते हुए कहा कि वकील ने तृणमूल नेता और एक व्यवसायी के बीच रिश्वत की लेन-देन के सबूत साझा किए हैं। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया है कि हाल तक लोकसभा में मोइत्रा द्वारा पूछे गए 61 में से 50 प्रश्न अडाणी समूह पर केंद्रित थे, जिस पर तृणमूल सांसद ने अकसर कदाचार का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मोइत्रा एक प्रतिद्वंद्वी व्यवसायी के इशारे पर अडाणी समूह को निशाना बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed