फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ESIC shareholders will get fifty percent unemployment allowance under the Atal Insured Scheme

ईएसआईसी अंशधारक को अटल बीमित योजना में मिलेगा 50 फीसदी बेरोजगारी भत्ता

Fri, 18 Sep 2020 04:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
ESIC shareholders will get fifty percent unemployment allowance under the Atal Insured Scheme
ESIC - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी में नौकरियां गंवाने वाले राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंशधारक को अटल बीमित कल्याण योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इन अंशधारकों को उनके वेतन की 50 फीसदी राशि मिलेगी।

विज्ञापन


श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि हाल ही में अटल बीमित योजना का दायरा एक साल और बढ़ाया गया है। ईएसआईसी ने प्रभावित कामगारों को योजना के तहत आवेदन करने का निर्देश दिया है। अंशधारक फिजिकल तरीके के साथ ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक खाते का विवरण और एक शपथ-पत्र संबंधित ईएसआईसी शाखा में डाक के जरिये या खुद उपस्थित होकर देना होगा।
विज्ञापन


कोविड-19 में नौकरियां गंवाने वालें को वेतन का 50 फीसदी मिलेगा भुगतान
इससे पहले श्रम मंत्रालय ने अटल बीमित कल्याण योजना का दायरा एक साल बढ़ाकर 30 जून, 2021 कर दिया था। मंत्रालय ने कहा कि योजना के तहत दिया जाने वाला बेरोजगारी भत्ता भी पूर्व के 25 फीसदी से दोगुना कर दिया गया है। अब बेरोजगार हुए कामगारों को उनके वेतन का 50 फीसदी तक भुगतान किया जाएगा। साथ ही अब नियोक्ता के जरिये क्लेम की जरूरत नहीं होगी, बल्कि बेरोजगार खुद ईएसआईसी शाखा में आवेदन कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed