{"_id":"63da5e6f33c5f20e6a024bac","slug":"erode-east-bye-election-ops-announces-senthil-murugan-as-aiadmk-candidate-tamil-nadu-news-updates-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम ने इरोड उपचुनाव में उतारे उम्मीदवार, अन्नाद्रमुक के नए बैनर पर छिड़ी बहस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम ने इरोड उपचुनाव में उतारे उम्मीदवार, अन्नाद्रमुक के नए बैनर पर छिड़ी बहस
Wed, 01 Feb 2023 11:34 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:34 PM IST
सार
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने बुधवार को घोषणा की कि इरोड पूर्व उपचुनाव के लिए सेंथिल मुरुगन पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले दिन में, AIADMK के ई. पलानीस्वामी (EPS) खेमे ने केएस थेनारासु को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
O Panneerselvam
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य की विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दो गुटों के बीच तकरार अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के दोनों गुटों ने उपचुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने बुधवार को घोषणा की कि इरोड पूर्व उपचुनाव के लिए सेंथिल मुरुगन पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले दिन में, AIADMK के ई. पलानीस्वामी (EPS) खेमे ने केएस थेनारासु को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए ओपीएस ने कहा कि उन्होंने भाजपा से इरोड पूर्व उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार को समर्थन करने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपने उम्मीदवार की घोषणा करती है, तो हम अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। भाजपा ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार या पन्नीरसेल्वम के उम्मीदवार का समर्थन करेगी। हालांकि उसने मुख्य विपक्षी दल को समर्थन देने के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक के नए बैनर पर छिड़ी बहस
वहीं, उपचुनाव की गरमाहट के बीच एक नई बहस छिड़ गई है कि अन्नाद्रमुक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है या नहीं। दरअसल, बुधवार को इरोड में अन्नाद्रमुक का एक बैनर सामने आया, जिससे भाजपा नेताओं के नाम और तस्वीर गायब थीं। अन्नाद्रमुक ने बुधवार को आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की और यहां एक कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान यहां लगाए गए बैनर पर नया नाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन लिखा था।
इस बैनर को लेकर यह कयास लगाए जाने लगे कि अन्नाद्रमुक एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का हिस्सा बनी रहेगी या नहीं। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनने के बाद नए बैनर पर एनडीए का मूल नाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लिखा गया। चर्चा का विषय बने बैनर में पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन, दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता और अन्य नेताओं की तस्वीरें थीं। हालांकि अन्नाद्रमुक की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
तमिलनाडु भाजपा अन्नामलाई दिल्ली रवाना
वहीं, इन राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद भाजपा सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु भाजपा के. अन्नामलाई शीर्ष नेताओं को जानकारी देने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें, इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव होना है और मतगणना दो मार्च को होगी।