फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Erode East By Poll aiadmks candidate ks thennarasu filed his nomination

Erode East By Poll: अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार केएस थेन्नारासु ने भरा नामांकन, 27 फरवरी को मतदान

Tue, 07 Feb 2023 05:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Feb 2023 05:48 PM IST
सार

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के उम्मीदवार केएस थेन्नारासु ने इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

विज्ञापन
Erode East By Poll aiadmks candidate ks thennarasu filed his nomination
AIADMK's candidate KS Thennarasu - फोटो : ANI

विस्तार

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के उम्मीदवार केएस थेन्नारासु ने इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा।

विज्ञापन


इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ई. थिरुमगन एवरा की दिल का दौरा पड़ने से चार जनवरी को मौत हो गई थी। वह कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे थे। इसके बाद से सीट खाली थी। इस वजह से इस सीटप पर उपचुनाव हगो रहा है। 
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले  ओ पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले धड़े ने उपचुनाव को न लड़ने की घोषणा की थी। इस अहम घटनाक्रम के बाद अन्नाद्रमुक में के पलानीस्वामी की पार्टी में स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख की पूर्व संध्या पर नाम वापस लेने के फैसले से पलानीस्वामी खेमे में भी काफी चहल-पहल देखी गई थी। पार्टी के स्थायी समिति के अध्यक्ष तमिल मगन हुसैन उम्मीदवार के चयन और पार्टी के चुनाव चिह्न को बरकरार रखने के लिए आम परिषद के सामूहिक फैसले पर चुनाव आयोग को बताने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। 


हुसैन ने उम्मीद जताई थी कि चुनाव आयोग अन्नाद्रमुक के पक्ष में फैसला करेगा। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार हमने पूर्व विधायक थेन्नारासु की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले आम परिषद के सदस्यों की सहमति प्राप्त की और दस्तावेज जमा किए। हमें उम्मीद है कि आयोग हमारे पक्ष में फैसला करेगा। 

राज्य के पूर्व मंत्री सी वी षणमुगम ने बताया था कि 2,665 सदस्यीय मजबूत आम परिषद में से करीब 2,501 ने थेन्नारासु की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed