{"_id":"609bfd42f8eb4836310a49fb","slug":"epidemic-jaipur-zoos-lion-corona-infected-bareilly-lab-confirmed-in-an-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी: जयपुर के चिड़ियाघर का शेर कोरोना संक्रमित, बरेली लैब ने की जांच में पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महामारी: जयपुर के चिड़ियाघर का शेर कोरोना संक्रमित, बरेली लैब ने की जांच में पुष्टि
Wed, 12 May 2021 09:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 12 May 2021 09:37 PM IST
सार
जयपुर से तीन शेर, तीन बाघ व एक चीते का नमूना जांच के लिए बरेली आया था। अभी सिर्फ शेर में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
शेर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर चिड़ियाघर से भेजे गए एक शेर के नमूने की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की जांच में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
संस्थान के संयुक्त निदेशक केपी सिंह ने बुधवार को बताया कि संस्थान को जयपुर चिड़ियाघर से तीन शेर, तीन बाघ तथा एक चीते का नमूना जांच के लिए मिला था। उन्होंने बताया कि उनमें से त्रिपुर नामक एक शेर में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक सफेद बाघ, चीता और एक शेरनी का नमूना संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि उनके नमूने दोबारा लेने होंगे।
विज्ञापन
पंजाब के वन्य जीवों में नहीं मिला संक्रमण
सिंह ने बताया कि पंजाब के छतबीर चिड़ियाघर के तीन बाघों और एक काले हिरण समेत आठ जानवरों के नमूनों की जांच की गई तो उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
हैदराबाद के आठ शेर संक्रमित मिले थे
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हैदराबाद चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा गत सप्ताह ही इटावा सफारी पार्क में एक शेर में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं एक अन्य शेर में भी इस संक्रमण का संदेह पैदा हुआ था।
कैसे हो रहे ये वन्य जीव संक्रमित
आईवीआरआई के निदेशक ने इन जंगली जानवरों में वायरस के प्रसार के बारे में पूछे जाने पर बताया कि हो सकता है कि उनमें यह संक्रमण चिड़ियाघर के किसी ऐसे रखरखावकर्ता से मिला हो जिसमें संक्रमण के कोई लक्षण ना हों।