{"_id":"62f1b3848b014a2c127f1b19","slug":"epfo-invested-rs-1-59-lakh-crore-in-etf-till-march-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO: ईपीएफओ ने मार्च 2022 तक ईटीएफ में लगाए 1.59 लाख करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EPFO: ईपीएफओ ने मार्च 2022 तक ईटीएफ में लगाए 1.59 लाख करोड़ रुपये
Tue, 09 Aug 2022 06:38 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Aug 2022 06:38 AM IST
सार
लोकसभा में श्रम व रोजगार मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि ईपीएफओ अगस्त 2015 से ईटीएफ में निवेश कर रहा है। शुरुआत में निवेश योग्य जमा राशि का पांच फीसदी शेयर बाजार में निवेश किया गया।
विज्ञापन
ईपीएफओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2022 तक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 1,59,299.46 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसकी कीमत बढ़कर 2,26,919.18 करोड़ हो चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को लोकसभा में श्रम व रोजगार मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि ईपीएफओ अगस्त 2015 से ईटीएफ में निवेश कर रहा है। शुरुआत में निवेश योग्य जमा राशि का पांच फीसदी शेयर बाजार में निवेश किया गया। इस अनुपात को 2016-17 में बढ़ाकर 10 फीसदी और 2017-18 में 15 प्रतिशत तक बढ़ाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने सदन को बताया कि ईपीएफओ ने इस साल अप्रैल-जून की अवधि में ईटीएफ में 12,199.26 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि कुल निवेश (ऋण और इक्विटी में) 84,477.67 करोड़ रुपये था। ईटीएफ में 2021-22 में 43,568.02 करोड़ रुपये, 2020-21 में 32,070.84 करोड़ रुपये और 2019-20 में 31,501.09 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।सरकार द्वारा अधिसूचित निवेश पैटर्न के अनुसार ईपीएफओ 85 फीसदी फंड कर्जदाता के तौर पर निवेश करता है और 15 फीसदी निवेश ईटीएफ में किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन