{"_id":"623b5a22d933ea04a871eaa4","slug":"eow-mumbai-police-probes-bjp-leader-kirit-somaiya-s-son-neil-somaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच की आंच: मुंबई पुलिस ने किरीट सौमैया के बेटे को लेकर जांच-पड़ताल की, भूमि घोटाले का मामला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जांच की आंच: मुंबई पुलिस ने किरीट सौमैया के बेटे को लेकर जांच-पड़ताल की, भूमि घोटाले का मामला
Wed, 23 Mar 2022 11:22 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:22 PM IST
सार
महाराष्ट्र में नेताओं और उनके परिजनों के खिलाफ जांच व कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब किरीट सोमैया के बेटे के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन
भाजपा नेता किरीट सोमैया (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ईओडब्ल्यू ने कथित भूमि घोटाले के सिलसिले में भाजपा नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया की जांच-पड़ताल की। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में अब तक 7 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शिवसेना के संजय राउत ने आरोप लगाया था कि नील के पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी राकेश वधावन से संबंध हैं।
महाराष्ट्र में मुंबई की एक अदालत ने 1 मार्च को नील की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से गिरफ्तार किए जाने की आशंका के चलते नील ने अदालत का रुख किया था। नील सोमैया ने सीआरपीसी की धारा 438 के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक भागवत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा कुछ समय पहले एक प्रेसवार्ता में करोड़ों रुपये के पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक धोखाधड़ी मामले में कथित जुड़ाव के लिए नील और उनके पिता किरीट सोमैया की गिरफ्तारी की मांग की थी, जिसके बाद नील ने अग्रिम जमानत लेने का प्रयास किया था।