{"_id":"681fdf5c1f4ea23d1706e70b","slug":"environmentalists-develop-waste-to-nutrition-technology-to-convert-organic-waste-into-useful-nutrients-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: अब जैविक कचरा भी होगा पोषक तत्व में तब्दील, पर्यावरणविदों ने विकसित की अपशिष्ट से पोषण तकनीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: अब जैविक कचरा भी होगा पोषक तत्व में तब्दील, पर्यावरणविदों ने विकसित की अपशिष्ट से पोषण तकनीक
Sun, 11 May 2025 04:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 11 May 2025 04:51 AM IST
सार
फ्रांस में किए गए अध्ययन के अनुसार जैविक कचरे को संसाधित करके उसे मूल्यवान पोषक उत्पादों में बदलने के लिए विभिन्न नवाचारों पर आधारित हैं। जैसे कीट पालन (इंसेक्ट फार्मिंग), इसके जरिए कृषि अवशेषों और खाद्य अपशिष्ट पर कीटों को पाला जाता है, जिनका उपयोग पशु आहार या मानव आहार के रूप में किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैविक कचरे को उपयोगी पोषक तत्व में बदलने के लिए पर्यावरणविदों ने ‘अपशिष्ट से पोषण तकनीक’ विकसित की है। इसका उद्देश्य कृषि, वानिकी और भोजन से उत्पन्न जैविक कचरे को उपयोगी पोषक तत्वों या खाद्य स्रोतों में परिवर्तित करना है ताकि मनुष्य या पशु इसका उपभोग कर सकें। इससे न केवल बेहतर ढंग से कचरे का निपटान होगा बल्कि पर्यावरणीय प्रभावों में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: India-Pakistan: भारत की दो टूक- पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का घोर उल्लंघन किया, सेना को सख्ती से निपटने के आदेश
विज्ञापन
फ्रांस में किए गए अध्ययन के अनुसार जैविक कचरे को संसाधित करके उसे मूल्यवान पोषक उत्पादों में बदलने के लिए विभिन्न नवाचारों पर आधारित हैं। जैसे कीट पालन (इंसेक्ट फार्मिंग), इसके जरिए कृषि अवशेषों और खाद्य अपशिष्ट पर कीटों को पाला जाता है, जिनका उपयोग पशु आहार या मानव आहार के रूप में किया जा सकता है। ठोस किण्वन (सॉलिड स्टेट फर्मेंटेशन) इसमें यीस्ट जैसे सूक्ष्मजीवों की सहायता से खाद्य सह-उत्पादों को पोषण सामग्री में बदला जाता है। इसके अलावा पौधों से प्रोटीन निष्कर्षण यानी वनस्पति अपशिष्ट से सीधे प्रोटीन प्राप्त किए जाते हैं, जिन्हें आहार अनुपूरक के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इसी तरह माइक्रोप्रोटीन और माइक्रोबियल प्रोटीन उत्पादन भी किया जा सकता है। इसके तहत फफूंद और बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों के माध्यम से प्रोटीन तैयार किए जाते हैं, जो वैकल्पिक प्रोटीन स्रोतों के रूप में प्रयोग किए जा सकते हैं। यह अध्ययन नेचर सस्टेनेबिलिटी में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND-PAK Tension: शहबाज शरीफ के बिगड़े बोल, हालात सुधारने की बजाय बिगाड़ने की कोशिश; भारत को दी गीदड़ भभकी
नवाचारों की पर्यावरणीय दक्षता पर कई कारक निर्भर
अध्ययन से यह बात सामने आई कि इन नवाचारों की पर्यावरणीय दक्षता पर कई कारक निर्भर करते हैं, विशेष रूप से यह कि उपभोक्ता इन उत्पादों को कितनी स्वीकृति देते हैं। यदि इन तकनीकों से तैयार प्रोटीन का उपयोग बड़े पैमाने पर मांस की जगह किया जाए, कम से कम 80 फीसदी प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) तभी इनसे पर्यावरणीय लाभ अधिक हो सकते हैं। सीधे जैविक कचरे को पशु आहार के रूप में उपयोग करना अब भी एक अत्यंत प्रभावी और कम खर्चीला तरीका है।