फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Enters the house and seduces women and adolescents

घर में घुसकर महिला व किशोरियों से छेड़खानी

Sun, 11 Jun 2017 12:54 AM IST
जालौन
जालौन Updated Sun, 11 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Enters the house and seduces women and adolescents
gurgaon gang rape
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर छेड़खानी की घटनाएं हुईं। पीड़ितों ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी महिला ने बताया कि वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही युवक राजकुमार घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देख युवक ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर धुना और कोतवाली ले आए। पुलिस पकड़े गए युवक पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सालाबाद गांव की किशोरी ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे खेत पर काम करके वापस अपने घर लौट रही थी, तभी गांव का ही सुमित राजावत उसे रास्ते में मिल गया। वह किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देख युवक वहां से भाग निकला। उधर, ग्राम प्रतापपुरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 7 जून को उसकी नाबालिग पुत्री व उसकी सहेली छत पर सो रही थीं। तभी रात्रि लगभग 11 बजे उनके घर के बगल में रखी ईंटों के सहारे गांव का ही राहुल कुशवाहा उनकी छत पर चढ़ आया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़कियों के चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed