फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   English is welcome but English mind is an illness says Vice President Venkaiah Naidu in NIT Goa

उपराष्ट्रपति नायडू बोले- 'अंग्रेजी मानसिकता' बीमारी है, भाषा नहीं 

Sat, 29 Sep 2018 06:37 AM IST
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Updated Sat, 29 Sep 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
English is welcome but English mind is an illness says Vice President Venkaiah Naidu in NIT Goa
- फोटो : ANI

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि अंग्रेजी मानसिकता बीमारी है, न कि अंग्रेजी भाषा। देश को अपनी समृद्ध धरोहर पर गर्व होना चाहिए। इस महीने की शुरुआत में हिंदी दिवस के अवसर मीडिया के एक वर्ग ने नायडू के हवाले से लिखा था कि ‘अंग्रेजी ब्रिटिश द्वारा पीछे छोड़ी गई बीमारी है।’ 

विज्ञापन


गोवा के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के चौथे दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, ‘कार्यक्रम के दौरान मैं अपनी मातृभाषा की रक्षा करने और उसे बढ़ावा देने की बात कही थी। लेकिन मीडिया के एक वर्ग ने इसे गलत तरीके से लिखा।
विज्ञापन


मेरा मानना है कि भाषा नहीं, बल्कि अंग्रेजी मानसिकता बीमारी है जो ब्रिटिशों से विरासत में मिली है। वे लोग हमारे मन में एक हीनभावना छोड़ गए कि अंग्रेज महान हैं, विदेशी महान हैं और हम कुछ भी नहीं। हमें इस मानसिकता से बाहर आना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा में सुधार की जरूरत: उपराष्ट्रपति देश में समकालीन आवश्यकताओं के साथ उच्च शिक्षा में सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार पाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह छात्रों को सशक्त बनाने और उन्हें वैश्विक नागरिक बनाने में भी मददगार है।


उन्होंने कहा, ‘देश की उच्च शिक्षा में सुधार होना चाहि। बुनियादी नियोक्ता कौशल के बिना हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग में स्नातक होते हैं। हमें इस प्रचलन को बंद करना होगा। शैक्षिक पाठ्यक्रम उद्योगों की आवश्यकताओं को देखते हुए तैयार किए जाने और शिक्षा पद्धति में सुधार किए जाने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कुछ हफ्ते इंटर्न के तौर पर काम करना आवश्यक होना चाहिए ताकि पहले ही कुछ अनुभव प्राप्त हो सके।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed