फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engineer Impersonates Official In Amit Shah's Ministry For Job Arrested

Action: खुद को शाह का OSD बता रहा 'रॉबिन' गिरफ्तार; गंगा एक्सप्रेस-वे में नौकरी पाने के लिए किया फर्जीवाड़ा

Mon, 10 Jul 2023 08:36 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 08:36 AM IST
सार

पूछताछ के बाद रॉबिन ने खुलासा किया कि सिविल इंजीनियर होने के नाते उसके पास सिविल निर्माण परियोजनाओं में काफी अनुभव था। ऐसे में नौकरी पाने के लिए उसने ये फर्जीवाड़ा किया। 

विज्ञापन
Engineer Impersonates Official In Amit Shah's Ministry For Job Arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर नौकरी पाने की कोशिश करने वाले उत्तर प्रदेश के एक सिविल इंजीनियर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम रॉबिन उपाध्याय है। वह मेरठ का निवासी है। आरोप है कि कथित तौर पर उसने खुद को गृह मंत्री अमित शाह का ओएसडी बनकर गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नियुक्त कराने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


इसके लिए उसने गंगा एक्सप्रेस का निर्माण करा रही कंपनी के एक अधिकारी को उसके व्यक्तिगत ईमेल पर मेल भी भेजा था। इसका खुलासा तब हुआ जब कंपनी के अधिकारी अक्षत शर्मा ने नई दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनको अपनी आधिकारिक आईडी पर एक फर्जी ईमेल पते से एक ईमेल प्राप्त हुआ है। ईमेल में अपना नाम राजीव कुमार बताने वाले शख्स ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी बताया है। साथ ही उसने गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के सीनियर एसोसिएट वाईस प्रेजिडेंट और प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर रॉबिन उपाध्याय को नियुक्त करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


अक्षत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच में ईमेल करने वाली आईडी rajeev.osd.mha@gmail.com को फर्जी पाया गया। उसे लोगों को धोखा देने के उद्देश्य से ही बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) हेमंत तिवारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईमेल खाते के फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने मुख्य संदिग्ध रॉबिन उपाध्याय पर फोकस करते हुए जांच शुरू की। संदिग्ध का पता लगने के बाद शुरुआती पूछताछ के आधार पर उसे शनिवार शाम को मेरठ में उसके घर से हिरासत में लिया गया और बाद में उसकी गिरफ्तारी की गई। 


उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद  रॉबिन ने खुलासा किया कि सिविल इंजीनियर होने के नाते उसके पास सिविल निर्माण परियोजनाओं में काफी अनुभव था। ऐसे में नौकरी पाने के लिए उसने ये फर्जीवाड़ा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed