फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate notice to daughter of Congress leader DK Shivakumar money laundering accused

मनी लांड्रिंग के आरोपी कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी को प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस

Tue, 10 Sep 2019 05:45 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate notice to daughter of Congress leader DK Shivakumar money laundering accused
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी बेटी को नोटिस भेजा है। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार 13 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रिमांड पर हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन



ईडी ने सितंबर 2018 में शिवकुमार और दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमनथैया सहित कुछ अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। पिछले साल आयकर विभाग द्वारा शिवकुमार के खिलाफ बंगलूरू की विशेष कोर्ट में दायर आरोप पत्र के आधार पर दर्ज इस केस में करोड़ों की टैक्स चोरी और हवाला लेन-देन का आरोप था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डीके शिवकुमार से परिजनों की मुलाकात का समय बढ़ाने से सोमवार को अदालत ने इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने इस बात को मान लिया कि मुलाकात के दौरान जांच अधिकारी शिवकुमार व उनके परिजनों के आसपास नहीं रहेगा। राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार ने शिवकुमार की अर्जी को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने निर्देश में कहा कि मुलाकात के दौरान जांच अधिकारी वहां नहीं रहेगा। अदालत ने शिवकुमार को शेव कराने की अनुमति भी दे दी। अदालत ने शिवकुमार और परिजनों को 30 मिनट मुलाकात की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed