{"_id":"582536404f1c1bc932b39fd5","slug":"enforcement-directorate-begins-probe-into-208-million-embraer-aircraft-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीए के कार्यकाल में हुए एंब्रायर एयरक्राफ्ट सौदे की ईडी ने शुरू की जांच ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपीए के कार्यकाल में हुए एंब्रायर एयरक्राफ्ट सौदे की ईडी ने शुरू की जांच
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Nov 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
एंब्रायर सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2008 के एंब्रायर एयरक्राफ्ट सौदे की जांच शुरू कर दी है। यह सौदा यूपीए के कार्यकाल के दौरान हुआ था। तीन एयरक्राफ्ट के सौदे में कथित तौर पर विदेशी एजेंसियों ने भारतीय एजेंट को डील आगे बढ़ाने की एवज में भुगतान किया था।
पिछले महीने सीबीआई ने 57 लाख डॉलर से ज्यादा की रिश्वत लेने के मामले में एनआरआई एजेंट विपिन खन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके अलावा दो विदेशी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। खन्ना के अलावा जिन दो कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था उनमें ब्राजील की एंब्रायर और सिंगापुर की इंटरडेव प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
करीब 20.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सौदे में खन्ना पर आरोप है कि एंब्रायर की सहयोगी ईकाइयों की मदद से कथित तौर पर खन्ना को रिश्वत पहुंचाई गई थी। खन्ना के खिलाफ पहले भी एक अन्य रक्षा सौदे को लेकर जांच की जा रही है। खन्ना और उनके बेटे का नाम पहली बार 2005 में सामने आया था। वोल्कर ऑयल फोर फूड घोटाले में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह से भी उनके लिंक सामने आए थे।