फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate arrests Ex-KPCC general secy in cooperative bank fraud case in Kerala

Kerala: KPCC के पूर्व महासचिव केके अब्राहम पर ED का शिकंजा, सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में किया गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 07:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

ED Action in Kerala: सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव केके अब्राहम पर ईडी ने शिकंजा कसा है। मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate arrests Ex-KPCC general secy in cooperative bank fraud case in Kerala
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलपल्ली सर्विस कोऑपरेटिव बैंक घोटाले मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव केके अब्राहम को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद बुधवार को एक अदालत के सामने पेश किया गया। आरोप है कि उनके अध्यक्ष रहने के दौरान घोटाला हुआ था।
विज्ञापन


केके अब्राहम के संस्था के शासी निकाय के अध्यक्ष रहने के दौरान बैंक के भीतर वित्तीय अनियमितताओं के कई आरोप मिलने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। आब्राहम पर आरोप है कि उसने संजीवन नाम के एक व्यक्ति के साथ मिलकर धोखाधड़ी वाले ऋणों के नाम पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धनराशि निकालने की साजिश रची थी। पीड़ितों ने घोटाले की जांच की मांग की थी। जिसके बाद ईडी ने जांच शुरु की। 
विज्ञापन


बता दें घोटाले के पीड़ितों में से एक व्यक्ति ने कुछ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। ईडी की कार्रवाई से पहले अब्राहम को एक बुजुर्ग दंपति द्वारा दायर धोखाधड़ी की शिकायत के बाद केरल पुलिस की सतर्कता शाखा ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed