{"_id":"660816a3189cfcf1090202f8","slug":"enforcement-directorate-arrested-shahjahan-sheikh-action-after-interrogation-in-basirhat-jail-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: प्रवर्तन निदेशालय ने शाहजहां शेख को किया गिरफ्तार; बशीरहाट जेल में पूछताछ के बाद कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: प्रवर्तन निदेशालय ने शाहजहां शेख को किया गिरफ्तार; बशीरहाट जेल में पूछताछ के बाद कार्रवाई
Sat, 30 Mar 2024 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:18 PM IST
सार
इससे पहले शनिवार को संदेशखाली में जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां शेख से बशीरहाट जेल में पूछताछ की। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बशीरहाट कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी अधिकारियों की एक टीम ने जेल के अंदर उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
विज्ञापन
शाहजहां शेख।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया है। बशीरहाट जेल में पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। शेख शाहजहां को पीएमएलए मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सोमवार को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
शेख ने पूछताछ के सहयोग नहीं किया: ईडी अधिकारी
ईडी अधिकारी का कहना है कि हमारी टीम ने आज दोपहर में उससे जेल के अंदर पूछताछ की थी लेकिन उसने कोई सहयोग नहीं किया इसलिए हमने उसे गिरफ्तार करने का अधिकारियों ने आज दोपहर जेल के अंदर उससे पूछताछ की तो उसने सहयोग नहीं किया। उसने 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। हम उस बड़ी रकम के स्रोत के बारे में जानना चाहते हैं। उसने आज एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इसलिए हमने उसे गिरफ्तार करने का फैसला किया।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को संदेशखाली में जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां शेख से बशीरहाट जेल में पूछताछ की। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बशीरहाट कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी अधिकारियों की एक टीम ने जेल के अंदर उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए महिलाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद 55 दिनों तक फरार रहने के बाद शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 5 जनवरी को कथित राशन घोटाले में उनके घर की तलाशी लेने गई ईडी की टीम पर भीड़ के हमले जाने के बाद वह फरार हो गए थे। शेख फिलहाल केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में जेल में बंद है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 6 मार्च को हमले का मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था।