{"_id":"62ff582dab771a7fe128057f","slug":"encounter-on-indo-bangladesh-border-in-tripura-bsf-jawan-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़, बीएसएफ का जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़, बीएसएफ का जवान घायल
Fri, 19 Aug 2022 03:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Aug 2022 03:00 PM IST
सार
मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ के एक जवान को चार गोलियां लगीं। घायल जवान की पहचान बीएसएफ की 145वीं बटालियन के गिरिजेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के कंचनपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ और एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के संदिग्ध उग्रवादियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल जवान की पहचान बीएसएफ की 145वीं बटालियन के गिरिजेश कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अगरतला ले जाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ की एक टीम कंचनपुर अनुमंडल के सीमा-II चौकी इलाके में एक अभियान पर थी, तभी बांग्लादेश की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार ने बताया कि भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों के एक समूह ने बांग्लादेश के रंगमती पर्वतीय जिले के जुपुई इलाके से बीएसएफ जवानों पर गोलियां चलाईं। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ के एक जवान को चार गोलियां लगीं।
अधिकारियों ने बताया, मुठभेड़ के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में अभियान भी तेज कर दिया गया है। हम आवश्यक कार्रवाई के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) से इस मुद्दे पर बात करेंगे।
विज्ञापन