फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emulate Delhi model in fight against COVID 19 Union Minister tells states

केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली मॉडल का अनुकरण करें सभी राज्य

Sat, 01 Aug 2020 03:45 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 01 Aug 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Emulate Delhi model in fight against COVID 19 Union Minister tells states
जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यहां कहा कि देश में सभी राज्यों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ‘दिल्ली मॉडल’ का अनुकरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मैं राज्य सरकार (तेलंगाना) से जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और इलाज पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध कर रहा हूं।'

विज्ञापन


तेलंगाना में जांच की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। जितनी अधिक संख्या में जांच होगी उतनी ही तेजी से यह बीमारी काबू में आएगी। आप जानते हैं कि केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते दिल्ली पर मैं निजी तौर पर नजर रख रहा हूं। दिल्ली में स्वस्थ होने की दर 84 फीसदी है। सभी राज्यों को दिल्ली मॉडल का अनुकरण करना चाहिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का दौरा किया जिसे एक अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भविष्य में भी केंद्र सरकार तेलंगाना को पीपीई किट्स और वेंटीलेटर्स पर्याप्त संख्या में भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा, ‘राज्य सरकार को कोविड-19 के इलाज में लगे चिकित्सा पेशेवरों का ध्यान रखना चाहिए। सभी अस्पतालों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हो। केंद्र ने तेलंगाना को 1,200 वेंटिलेटर मुहैया कराए हैं। राज्य में एन-95 मास्क, पीपीई किट्स और एचसीक्यू गोलियां भी भेजी जा रही हैं।’


उन्होंने बिना लक्षण वाले मरीजों से घर पर पृथक-वास करने और बाहर न निकलने का अनुरोध किया, ताकि यह बीमारी न फैले। केंद्रीय मंत्री ने लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भीड़ न लगाने और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed