{"_id":"574d29c34f1c1b0209108dd4","slug":"empty-coach-of-a-train-derailed-in-early-morning-hours-mumbai-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बोगी पटरी से उतरी, स्लो लाइन हुई ठप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई में बोगी पटरी से उतरी, स्लो लाइन हुई ठप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित लोअर परेल रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई है। घटना सोमवार रात हुई जब ट्रेन लोअर परेल स्टेशन के पास यार्ड से गुजर रही थी। हालांकि बोगी खाली थी इसलिए कोई बड़ी घटना होने से बच गई लेकिन इस समय सभी लोकल ट्रेनें आधा से 1 घंटे की देरी से चल रही हैं। यह हादस स्लो डाउन ट्रैक पर हुआ है। हादसे चलते यहां विरार से आने वाली ट्रने को दादर पर रोक दिया जा रहा है। हादसे के स्लो डाउन ट्रैक पर होने की वजह से सभी ट्रेनों को फास्ट ट्रैक पर डाईवर्ट कर गिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस बात का भरोसा दिलाया है ट्रैफिक को जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा। अपने ट्वीटर एकाउंट पर इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सुरेश ने लिखा है कि पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर को इस बात के दिशानिर्देश दिए गए हैं कि जितना जल्दी हो सके इस सही कराने के साथ साथ जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
MumbaiWR,Directed GM,restore traffic ASAP.Action against officers https://t.co/miCIK6TJ2a on war footing. One line start.Monitoring from HYD
विज्ञापन विज्ञापन— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) May 31, 2016