फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emirates airlines plane operated from Mumbai airport to Dubai with one passenger due to covid surge

विदेश यात्रा पर कोरोना का साया: दुबई जाने वाली फ्लाइट मुंबई से सिर्फ एक यात्री को लेकर भरी उड़ान

Wed, 26 May 2021 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 26 May 2021 03:41 PM IST
सार

कोरोना महामारी का असर सबसे ज्यादा विदेश यात्राओं पर देखा जा रहा है। विदेशी एयरलाइंस भारतीय यात्रियों को ले जाने से इनकार कर रही है। पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट में सिर्फ एक भारतीय यात्री ने यात्रा की। 

विज्ञापन
Emirates airlines plane operated from Mumbai airport to Dubai with one passenger due to covid surge
मुंबई से एक यात्री लेकर दुबई के लिए उड़ान भरी फ्लाइट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से दुबई जाने वाली फ्लाइट मुंबई से एक यात्री लेकर रवाना हुई। अमीरात एयरलाइंस की 350 सीटों वाली बोइंग (B-777) 19 मई को मुंबई से एक यात्री लेकर उड़ान भरी। इससे पहले 24 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात ने भारत में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यहां से यात्रियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा था। 

विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट के सूत्रों ने एएनआई को बताया, "एक यात्री के साथ मुंबई एयरपोर्ट से दुबई के लिए EK-501 अमीरात का विमान गया है। फ्लाइट ने सुबह 4:30 बजे उड़ान भरी।" जब इस मामले में एयरलाइंस से संपर्क करने की कोशिश की गई तो एयरलाइंस के जिम्मेदार अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


14 जून तक विमानों की आवाजाही पर रोक
गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत से यात्रा करने वाले लोगों पर 24 मई तक प्रतिबंध लगाया था। यूएई ने प्रतिबंध 24 मई से बढ़ाकर 14 जून कर दिया है। संयुक्त राज्य अमीरात का कहना है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर बुरी तरह फैली हुई है, ऐसे में विमानों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से बिना यात्री की लौटी थी फ्लाइट
बता दें कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया से भी ऐसी ही खबर आई थी। पिछले महीने 27 अप्रैल को एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित होने पर सिडनी से फ्लाइट को यात्रियों के बिना ही लौटा दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया और खाली विमान वापस भेज दिया। हालांकि अधिकारियों ने यात्रियों को तो नहीं भेजा, लेकिन कुछ आवश्यक सामान को भेजा गया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पहले 15 मई तक और अभी अगले आदेश तक सभी विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed