फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emergency Landing: Flight bound to Lucknow made emergency landing in bengaluru, 10 minutes after take off

Emergency Landing: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट ने की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के 10 मिनट बाद आई खराबी

Sat, 11 Mar 2023 02:20 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 11 Mar 2023 02:20 PM IST
सार

फ्लाइट आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे उतरना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसको लैंडिंग करनी पड़ गई।

विज्ञापन
Emergency Landing: Flight bound to Lucknow made emergency landing in bengaluru, 10 minutes after take off
एयर एशिया - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही एआईएक्स कनेक्ट फ्लाइट ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद शनिवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग की। यह जानकारी एयर एशिया के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन


उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एमरजेंसी लैंडिंग
मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह 9 बजे उतरना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसको लैंडिंग करनी पड़ गई।
विज्ञापन


तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा
घटना की पुष्टि करते हुए एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने कहा, 'बेंगलुरु से लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट i5-2472 को एक मामूली तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इस वजह से फ्लाइट बेंगलुरु लौट आई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने आगे कहा, 'प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।' वहीं अन्य फंक्शन को ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed