फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Emergency in India 1975 Latest News BJP attacks congress for implementation indira gandhi jp nadda

Emergency in India: शाह बोले- सत्ता के लिए एक परिवार के लालच ने देश को जेल में बदला

Thu, 25 Jun 2020 01:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 25 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
National Emergency in India 1975 Latest News BJP attacks congress for implementation indira gandhi jp nadda
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 एक काली तारीख है। इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इसे 45 साल बीत चुके हैं। इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक परिवार के सत्ता के प्रति लालच ने देश में आपातकाल लागू कराया। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत उन महानुभावों को नमन करता है जिन्होंने इसका जमकर विरोध किया था।

विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, 'इस दिन 45 साल पहले सत्ता के लिए एक परिवार के लालच ने देश में आपातकाल लागू करवा दिया। रातों रात राष्ट्र को जेल में बदल दिया गया। प्रेस, अदालतें, भाषण... सब खत्म हो गए। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए। लाखों लोगों के प्रयासों के कारण, आपातकाल हटा लिया गया था। भारत में लोकतंत्र बहाल हो गया था लेकिन यह कांग्रेस में अनुपस्थित रहा। एक परिवार के हित पार्टी के हितों और राष्ट्रीय हितों पर हावी थे। यह खेदजनक स्थिति आज की कांग्रेस में भी पनपती है।'
विज्ञापन



भाजपा की तरफ से गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसका शीर्षक है- 25 जून 1975, आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय। इसके अलावा भाजपा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस की काली करतूत और भारतीय लोकतंत्र के सबसे दुःखद अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में उठे हर स्वर का हृदय से वंदन।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया। ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था, जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधिनायकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की।'
 

कांग्रेस के खिलाफ हैशटैग हो रहे हैं ट्रेंड
आपातकाल को लेकर ट्विटर पर लोग कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुना रहे है। इसी बीच #DarkDaysOfEmergency, #Emergency1975HauntsIndia जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं।


21 महीने के लिए लगा था आपातकाल
देश में 21 महीने के लिए आपातकाल लगाया था। इसे 25 जून 1975 को लागू किया गया और 21 मार्च 1977 को खत्म किया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर संविधान की धारा 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए और नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया था। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed