फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Embraer aircraft deal: Defence ministry seeks CBI probe in Bribery Allegations

एम्ब्रेयर विमान की सौदेबाजी में हुए कथित घोटाले की जांच करेगी सीबीआई

Wed, 14 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Embraer aircraft deal: Defence ministry seeks CBI probe in Bribery Allegations
सीबीअाई - फोटो : demo

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सीबीआई से एम्ब्रेयर (ईएमबी-145) विमान की सौदेबाजी में हुई कथित घूसखोरी की जांच करने को कहा है। 2008  में यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए करीब 124 करोड़ के इस डील को पक्का करने के लिए लंदन के एक बिचौलिए के जरिए घूस के लेनदेन का आरोप है। यह आरोप ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर की खिलाफ अमेरिका के यूएस जिस्टिस डिपार्टमेंट और ब्राजील के अभियोजन पक्ष की जांच के बाद उजागर हुआ है। पिछले हफ्ते रक्षा मंत्रालय को यह खबर लगी कि भारत के साथ उन्नत रडार सिस्टम अवॉक्स से लैस तीन एम्ब्रेयर विमान के सौदे में घूसखोरी हुई। 

विज्ञापन


इस खबर के बाद डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने ब्राजील सरकार और एम्ब्रेयर कंपनी से राजनयिक चैनल के जरिए पूरा ब्यौरा मांगा है। मंत्रालय ने डीआरडीओ को यह काम 15 दिन के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सीबीआई पहले इस मामले की प्रिलिमनरी एनक्वायरी (पीई) कर आरोप की गंभीरता का पता लगाएगी। 
विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की विशेष टीम को यह मामला भी सौंपा जा सकता है। अगस्ता मामले में विवादों में फंसी यूपीए और कांग्रेस  केलिए यह मामला भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। डीआरडीओ के प्रोजेक्ट के तहत अवॉक्स सिस्टम से लैंस पहला विमान 2011 में भारत को सौंपा जा चुका है। बाकी दो विमान दिसंबर तक भारत  आने की संभावना जताई जा  रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed