Iran-Israel Tension: MEA ने कहा- स्थिति पर लगातार नजर रख रहा दूतावास, ईरान में संपर्क में भारतीय छात्र
Iran-Israel Tension: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास सुरक्षा स्थिति पर नजर रखे हुए है और भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है और ईरान में भारतीय छात्रों से संपर्क बनाए हुए है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, साथ ही कुछ मामलों में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, 'तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है और ईरान में भारतीय छात्रों से संपर्क बनाए हुए है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।'
ये भी पढ़ें: तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की वापसी की बढ़ीं उम्मीदें, ईरान ने भारत को दिया मदद का भरोसा
बयान में आगे कहा गया, 'कुछ मामलों में, छात्रों को दूतावास की सहायता से ईरान के अंदर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। अन्य संभावित विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। आगे की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, दूतावास कल्याण और सुरक्षा को लेकर समुदाय के नेताओं से भी संपर्क में है।'
ईरान और इस्राइल में स्थित भारतीय दूतावासों ने स्थिति को देखते हुए अपने-अपने एक्स हैंडल पर एडवाइजरी जारी की है। ईरान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर भी एडवाइजरी को पोस्ट किया।
ये भी पढ़ें: 'ट्रंप को मारना चाहता था ईरान, मानता है दुश्मन नंबर वन', इस्राइली पीएम का चौंकाने वाला दावा
इसमें कहा गया है कि ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की अनावश्यक आवाजाही से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया खातों को फॉलो करें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा दिए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।
Advisory for all Indian nationals and Persons of Indian Origin currently in Iran. @MEAIndia @IndianDiplomacy pic.twitter.com/hACYKyaeId
— India in Iran (@India_in_Iran) June 15, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.