फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elphinstone Stampede: Petition filed for lodging a case against railway officials

मुंबई हादसा : रेलवे अधिकारियों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

Sat, 30 Sep 2017 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Sep 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
Elphinstone Stampede: Petition filed for lodging a case against railway officials
एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर मची भगदड़ के मामले में लापरवाही के लिए रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर मुंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका मुंबई निवासी प्रदीप भालेकर ने शुक्रवार को दायर की।
विज्ञापन


भालेकर के वकील नितिन सतपुते ने बताया, ‘रजिस्ट्री के लिए याचिका सौंप दी गई है। हम तीन अक्तूबर को इसके बारे में बताएंगे।’ याचिका में हाईकोर्ट की निगरानी में हादसे की जांच करने और इसके लिए उचित निर्देश जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि एलफिंस्टन रोड ब्रिज के काफी गंभीर हो चुके इस मुद्दे को लोगों ने कई बार उठाया था, लेकिन इसको लेकर सरकार और रेलवे कोई कदम उठाने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि यह पूरी तरह से रेलवे की लापरवाही का मामला है। गैर इरादतन हत्या के इस मामले को लेकर दोषी रेलवे अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (टू) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।


याचिका में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की भी मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि रेलवे को फुट ओवरब्रिज पर भीड़ कम करने के लिए अवैध फेरी वालों और अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed